फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: used to tell wife that husband married me only for money, have illicit relationship with another... insistence on getting DNA test of the child growing in the womb..

इंदौर: पत्नी से कहता था- मुझसे सिर्फ पैसों के लिए की शादी, गर्भ में पल रहे बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने की जिद

Sun, 26 Dec 2021 07:04 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 07:04 PM IST
सार

इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें पति ने पत्नी पर शक की इंतहा कर दी। पति को शक था कि पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं किसी और का है। वह डीएनए जांच की मांग करने लगा।

विज्ञापन
Indore: used to tell wife that husband married me only for money, have illicit relationship with another... insistence on getting DNA test of the child growing in the womb..
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शक के कारण रिश्ते कैसे टूटते हैं, इसके कई किस्से सामने आते रहते हैं। लेकिन इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें पति ने पत्नी पर शक की इंतहा कर दी। पति को शक था कि पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं किसी और का है। वह डीएनए जांच की मांग करने लगा। बाद में पत्नी ने वन स्टॉप सेंटर सखी केंद्र में शिकायत की, जिसके बाद पति-पत्नी में समझौता हुआ।
विज्ञापन


दरअसल पति-पत्नी के बीच विवाद का यह मामला जब वन स्टॉप सेंटर के सखी केंद्र में पहुंचा तो वे भी हैरान हो गए। मामूली बात पर रिश्ते उलझ गए और नौबत यह आ गई कि गर्भस्थ शिशु भी इसकी जद में आ गया। सखी केंद्र की प्रशासिका वीएस परिहार ने बताया कि विवाहिता ने कुछ दिन पहले शिकायत की। इसमें अपने पति द्वारा शारीरिक-मानसिक प्रताड़ित करने की बात कही थी। इससे वह परेशान हो चुकी है। पति हमेशा यह शक करता है कि उसके किसी और से नाजायज संबंध हैं। वह जिस जगह काम करने जाती है वहां भी पति अक्सर जाता है और पूछताछ करता है कि वह कहां है, क्या काम कर रही है। घर पर भी बात बात पर ताने मारता है।
विज्ञापन


आरोप लगाता है कि सिर्फ पैसो के लिए वह साथ रहती है, लेकिन रिश्ते किसी और से हैं। यहां तक भी ठीक था लेकिन बात तब बढ़ गई जब पति गर्भ में पल रहे शिशु पर भी शक करने लगा। वह कहता है कि यह बच्चा उसका नहीं है। डीएनए टेस्ट की बात कहता है। इसके चलते घर तबाह हो रहा है। सखी केंद्र ने शिकायत के बाद दोनों पक्षों से अलग-अलग चर्चा की। बाद में एक साथ बुलाया और बात की। सामाजिक और कानूनी पहलुओं से दोनों को अवगत कराया। पति को बताया कि बिना किसी सबूत के पत्नी के चरित्र पर शंका करना भी हिंसा की श्रेणी में आता है। पत्नी को भी समझाया कि वह बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करे। ऐसा न करने पर कार्रवाई हो सकती है। काफी देर तक दोनों की काउंसलिंग की और बाद में दोनों साथ रहने के लिए राजी हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed