{"_id":"622deb9e14186c1ff52eb72d","slug":"indore-union-minister-scindia-flagged-off-the-hotel-due-to-speeches-the-plane-flew-late-by-two-hours-on-the-very-first-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट: सिंधिया ने दिखाई झंडी, भाषणों के कारण पहले ही दिन दो घंटे देरी से उड़ा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट: सिंधिया ने दिखाई झंडी, भाषणों के कारण पहले ही दिन दो घंटे देरी से उड़ा विमान
Sun, 13 Mar 2022 06:57 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 06:57 PM IST
सार
इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट शुरुआत के पहले ही दिन दो घंटे देरी से उड़ी। वजह यह रही कि जनप्रतिनिधियों के भाषण होने थे। होटल से ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने झंडी दिखाकर फ्लाइट का वर्चुअली शुभारंभ किया।
विज्ञापन
होटल से झंडी दिखाकर किया फ्लाइट का शुभारंभ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रविवार को शहर में थे। वे एमपीसीए के कार्यक्रम में शामिल हुए। पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान सिंधिया ने इंदौर से शुरू हुई गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ भी किया। हालांकि यह शुभारंभ होटल से ही वर्चुअल हुआ, कोई उद्घाटन कार्यक्रम नहीं हुआ। भाषणों के चलते फ्लाइट पहले ही दिन दो घंटे देरी से चली।
दरअसल रविवार सुबह 9 बजे इंदौर से फ्लाइट रवाना हुई और 10.30 बजे गोंदिया पहुंची। अब यह फ्लाइट रोज सुबह हैदराबाद से 6.20 बजे रवाना होकर 8.15 बजे गोंदिया पहुंचेगी। वहां से 8.35 बजे रवाना होकर 10 बजे इंदौर पहुंचेगी। यहां से 10.20 बजे उड़ान भरकर 11.45 बजे गोंदिया पहुंचेगी और वहां से 12.05 बजे उड़कर 1.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। फ्लाइट का संचालन 72 सीटर एटीआर विमान से किया जाएगा। इसका शुभारंभ सिंधिया ने होटल रेडिसन में बैठकर वर्चुअली किया और झंडी दिखाई। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअली ही कार्यक्रम में शामिल हुए।
इधर होटल रेडिसन में जनप्रतिनिधियों के भाषणों के चलते इंदौर से गोंदिया फ्लायबिग विमान हैदराबाद उड़ने के लिए गोंदिया एयरपोर्ट पर दो घंटे खड़ा रहा। होटल रेडिसन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मालिनी गौड़, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महेंद्र हार्डिया भी मौजूद रहे। सभी ने अपनी बात रखी, जिस कारण कार्यक्रम में दो घंटे लग गए। इसी कारण गोंदिया एयरपोर्ट की पहली ही उड़ान दो घंटे देरी से उड़ी।

कार्यक्रम में अपनी बात कहते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी दिन-रात करते थे समीक्षा
इधर इंदौर-शारजाह फ्लाइट को लेकर अभी भी संशय की स्थिति है। प्रेस वार्ता में जब सिंधिया से इस बारे में सवाल पूछा गया तो वे टाल गए जबकि सिंधिया ने इस संबंध में ट्वीट किया था कि 27 मार्च से यह फ्लाइट शुरू होगी। रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के अभियान में में शामिल सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते ही 18 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिकों की सकुशल घर वापसी संभव हो सकी। इतिहास में संभवत: पहली बार इतना बड़ा निकासी कार्यक्रम इतने कम समय में भारत में चलाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं पैनी निगरानी रखी और दिन रात पल-पल पर समीक्षा करते थे।