फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Two accused selling banned drugs in custody, large quantity of drugs seized

इंदौर: प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने वाले दो आरोपी हिरासत में, बड़ी मात्रा में नशीली दवा जब्त

Fri, 18 Feb 2022 02:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 02:18 PM IST
सार

सदर बाजार थाना क्षेत्र में नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट के अवैध विक्रय पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से 2160 टैबलेट भी जब्त की गई हैं।
 

विज्ञापन
Indore: Two accused selling banned drugs in custody, large quantity of drugs seized
नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट के अवैध विक्रय पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में नशीली दवा अवैध विक्रय पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से 2160 टैबलेट भी जब्त की गई हैं। ये टैबलेट बिना डॉक्टर के लिखे खरीदना व सेवन करना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र व्दारा मादक पदार्थ तस्करों पर लगाम कसने ऑपरेशन प्रहार एवं नार्को हेल्पलाइन चलाई जा रही है। इसी के तहत क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना सदरबाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति टैबलेट के रूप में मादक पदार्थ की अवैध बिक्री कर रहा है। पुलिस बताए स्थान पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2160 प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट मिली। आरोपी ने अपना नाम रितेश उर्फ मोनू पिता देवेंद्र पांडे निवासी 426/2 बाणगंगा, इंदौर बताया।
विज्ञापन


बता दें कि ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट बिना डॉक्टर के लिखे खरीदना व सेवन करना प्रतिबंधित है। रितेश ने पूछताछ में बताया कि वह यह टैबलेट मेडिकल संचालक जितेंद्र उर्फ जीतू पिता देवेंद्र कुमार जैन निवासी 23 सुखदेव नगर एरोड्रम रोड इंदौर की दुकान से खरीदता है। आरोपी मेडिकल संचालक द्वारा बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से ट्रामाडोल टैबलेट बेची जा रही थी। रितेश ने आमजन को नशे की आदत लगाते हुए ऊंचे दामों में शहर में तस्करी करना भी कबूल किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सदरबाजार पर अपराध धारा 08/22,8/29 NDPS ACT व 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed