{"_id":"61f1274396aa267fe70b8452","slug":"indore-torture-for-dowry-reached-the-limit-husband-beat-her-so-much-that-she-fell-pregnant-for-two-months-later-sent-her-maternal-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: दहेज के लिए प्रताड़ना की कर दी हद, पति ने इतना पीटा कि गिर गया दो माह का गर्भ, बाद में भेज दिया मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: दहेज के लिए प्रताड़ना की कर दी हद, पति ने इतना पीटा कि गिर गया दो माह का गर्भ, बाद में भेज दिया मायके
Wed, 26 Jan 2022 04:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 04:19 PM IST
सार
दहेज के लोभी ससुरालवालों ने बहू को प्रताड़ित किया। पति ने इतना पीटा कि उसका दो माह का गर्भ गिर गया। कपड़े खून में हो गए। तबियत खराब हो गई। वजह सिर्फ इतनी रही कि बहू दहेज में 50 लाख रुपये लेकर नहीं आई। पुलिस ने पति, सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज के लोभी ससुरालवालों ने बहू को प्रताड़ित किया। पति ने इतना पीटा कि उसका दो माह का गर्भ गिर गया। कपड़े खून में हो गए। तबियत खराब हो गई। वजह सिर्फ इतनी रही कि बहू दहेज में 50 लाख रुपये लेकर नहीं आई। पुलिस ने पति, सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक नागपुर निवासी वैष्णवी चौकसे ने अपने पति प्रसंग, ससुर प्रह्लाद और सास अंजू निवासी परदेशीपुरी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। वैष्णवी इंजीनियर है और जुलाई 2021 में उसका विवाह इंदौर के प्रसंग से हुआ था। विवाह में पिता ने 7 लाख रुपये दहेज दिया था वहीं शादी में भी करीब आठ लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी की रात ही इस बात पर विवाद हुआ कि पिता ने दहेज कम दिया है। इस पर पति ने वीडियोग्राफर को विवाह की वीडियो नहीं बनाने दी। बाद में समझाइश दी औऱ कहा कि और रुपये दे देंगे। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद जब घर पहुंचे तो ससुरालवालों ने पिता से फोन कर कहा कि खाते में दस लाख रुपये भेजिए। पिता ने बाद में रुपये देने की बात कही तो विवाद शुरू हो गए। इस दौरान मारपीट भी की। अक्टूबर में भी इसी बात पर विवाद हुआ। पिता के घर से रुपये लाने की बात कही और पति ने पीटा। इससे तबियत खराब हो गई। कपड़े खून से सन गए। बाद में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि दो माह का गर्भ था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मायके भेज दिया और कहा कि 50 लाख रुपये लेकर ही वापस आना। पुलिस ने इस मामले में पति, सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।