{"_id":"6001912a8ebc3e33ae5492e7","slug":"indore-to-take-revenge-trader-filed-a-rape-case-on-businessman-demanded-50-lakhs-to-deface","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: हनी ट्रैप में फंसाकर ठगे आठ लाख रुपये, अब केस रफा-दफा करने के लिए मांगे 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: हनी ट्रैप में फंसाकर ठगे आठ लाख रुपये, अब केस रफा-दफा करने के लिए मांगे 50 लाख
Fri, 15 Jan 2021 09:46 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
इंदौर में ब्लैकमेल कर मांगे 50 लाख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ब्लैकमेलिंग के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला इंदौर के सदर बाजार का है। यहां के ब्रह्म बाग कॉलोनी में रहने वाले सुधीर जायसवाल ने रामबाग निवासी नीरज, अमित समेत एक मॉडल के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
सुधीर ने बताया कि इन दोनों युवकों और एक मॉडल ने उनसे आठ लाख हड़प लिए और अब मॉडल मामले को खत्म करने के लिए पूरे 50 लाख मांग रही है। सुधीर ने बताया कि मॉडल ने उस पर दुष्कर्म का केस भी कर दिया था। वह पुलिस को फोन कॉल की रिकॉर्डिंग व अन्य सबूत सौंपने के बाद बच सका।
विज्ञापन
सुधीर ने पुलिस को बताया उसका सांवेर रोड पर मशीन बनाने का कारखाना है। 20 जून 2017 को जिला कोर्ट में उसने व्यावसायिक लेन-देन के मामले में नीरज शर्मा के खिलाफ 7.55 लाख का चेक बाउंस का केस किया था। इसी वजह से नीरज उसे लगातार फंसाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
साल 2017 में नीरज ने उसके साथी अमित चावला व एक मॉडल के साथ मिलकर सुधीर को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। फिर जमानत पर वह बाहर आया। सुधीर ने आगे बताया कि जमानत मिलने के बाद वे पैसे मांगने लगे और रेप का केस दर्ज करवाने की धमकी देने लगे। उन्होंने कई बार उसे जान से मारने की भी धमकी दी। इसके अलावा घर में घुसकर मारपीट भी कर चुके हैं।
सुधीर के मुताबिक, अब तक ये लोग ब्लैकमेल करके 8 लाख रुपये ले चुके हैं और अब कह रहे थे कि 50 लाख रुपये लेकर मामला खत्म कर देंगे। वहीं, आरोपी अमित चावला ने पुलिस से कहा कि इन सारे मामलों में मेरा कोई लेना देना नहीं है जबकि नीरज शर्मा का कहना है कि सुधीर दुष्कर्म का आरोपी है और मैं इसका गवाह हूं। मुझे फंसाने के लिए इसने लड़की और हमारे खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है।
