फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The woman married for the third time but had an affair with the fourth, the husband quarreled with the lover and killed the husband ... Police got clues from slippers

इंदौर: महिला ने की तीसरी शादी मगर चौथे से हुआ अफेयर, पति ने किया झगड़ा तो प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या...चप्पल से मिला पुलिस को सुराग

Thu, 03 Feb 2022 05:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 05:38 PM IST
सार

महिला ने खुद से 23 साल छोटे प्रेमी से तीसरी शादी की मगर चौथे से अफेयर हो गया। पति ने देख लिया तो विवाद हुआ। बाद में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मौके से मिली चप्पल ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Indore: The woman married for the third time but had an affair with the fourth, the husband quarreled with the lover and killed the husband ... Police got clues from slippers
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में नई बात सामने आई है। मृतक युवक आरोपी महिला का प्रेमी नहीं बल्कि पति था। महिला ने तीसरी शादी की थी, मगर चौथे से अफेयर शुरू हो गया। इसके चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार दिया। मौका-ए-वारदात से मिली लेडीज चप्पल से पुलिस महिला तक पहुंची।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 30 जनवरी को केदार नगर में एक लावारिस शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि सिर में आई चोट से मौत हुई है। बाद में मृतक की पहचान दीपक उर्फ भरत के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला कि दीपक ने कुछ समय पहले ही मंगला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। दीपक की हत्या के बाद से महिला गायब है। दीपक के दोस्तों और महिला के रिश्तेदारों से पूछताछ में महिला का नाम मंगला पता चला। पुलिस ने मंगला की तलाश कर हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की। मंगला ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि दीपक उसका तीसरा पति था। इससे पहले वो दो और शादी कर चुकी है। पहले पति की मौत हो गई थी और दूसरे पति को छोड़कर वह दीपक के साथ रहने लगी थी। दोनों के बीच करीब 23 साल का अंतर था। दीपक की उम्र लगभग 32 साल और मंगला की उम्र करीब 55 वर्ष है। 
विज्ञापन


मंदिर में किया था प्रेम-विवाह
मंगला के अनुसार दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह किया था।  दीपक बिस्किट फैक्टरी में काम करता था। मंगला जिस जगह रहती थी वहां दीपक उसके साथ नहीं रहना चाहता था, जबकि दीपक के घर जाकर मंगला नहीं रहना चाहती थी। मंगला का गणेश नामक व्यक्ति से अफेयर हो गया था। कुछ दिन पहले दीपक ने मंगला को गणेश नाम के शख्स के साथ देख लिया था। उसके बाद से दोनों में झगड़ा होने लगा था। 30 जनवरी को केदार नगर में दोनों फिर मिले और सड़क पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। वहां पहले से मौजूद गणेश ने दीपक के सिर पर भारी पत्थर दे मारा। गंभीर चोट आने से दीपक अचेत होकर गिर गया। मंगला ने भी ईंट से दीपक के सिर में वार किया। बाद में दोनों मौके से भाग गए। लावारिस शव मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल कर रही थी तभी वहां एक लेडीज चप्पल मिली। पुलिस को शंका हुई कि हत्या में कोई महिला जरूर शामिल है। इसी चप्पल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed