फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The story of the leopard's escape till the meeting... the eight-month-old cub blew everyone's senses ... after five days, the worry removed from the faces

इंदौर: आठ माह के तेंदुए ने 5 दिन तक छकाया चिड़ियाघर और वन विभाग के अफसरों को; पढ़िए गायब होने से मिलने तक की कहानी

Tue, 07 Dec 2021 05:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 07 Dec 2021 05:45 PM IST
सार

इंदौर के चिड़ियाघर से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ तेंदुआ आखिरकार पांच दिन बाद मिल ही गया। आठ माह के मादा तेंदुए ने वन विभाग से लेकर चिड़ियाघर प्रबंधन के होश उड़ा दिए थे। इंदौरवासी भी दहशत में थे कि तेंदुआ रिहायशी इलाके में न आ जाए।

विज्ञापन
Indore: The story of the leopard's escape till the meeting... the eight-month-old cub blew everyone's senses ... after five days, the worry removed from the faces
तेंदुए को पकड़ने के लिए बिछाया जाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के चिड़ियाघर से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ तेंदुआ पांच दिन बाद मिल गया है। आठ माह के मादा तेंदुए ने पांच दिन तक वन विभाग से लेकर चिड़ियाघर के अधिकारियों को खूब छकाया। शहर में लोग भी दहशत में थे कि तेंदुआ रिहायशी इलाके में हमला न कर दें। मंगलवार को तेंदुआ पकड़ में आया तो अफसरों ने राहत की सांस ली। चिड़ियाघर भी आमजनों के लिए खोल दिया गया है। तेंदुए को बुरहानपुर से इंदौर लाने और गायब होने से लेकर पकड़े जाने की कहानी... 
विज्ञापन

Indore: The story of the leopard's escape till the meeting... the eight-month-old cub blew everyone's senses ... after five days, the worry removed from the faces
जाल बिछाने के बाद पकड़ में आया तेंदुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को लाए थे बुरहानपुर से
वन विभाग ने बुरहानपुर से 8 महीने के मादा तेंदुए को रेस्क्यू किया था। इंदौर के चिड़ियाघर में इसे रखा जाना था। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने सुबह बुलाया था, पर वन विभाग के कर्मचारी बुधवार रात को ही पहुंच गए। गुरुवार सुबह तक तेंदुआ वाहन में ही था। सुबह तेंदुए को पिंजरे में शिफ्ट करना था, पर वह तो था ही नहीं। इसके बाद चिड़ियाघर के 52 एकड़ क्षेत्र में तलाश शुरू हो गई। लगा था कि कुछ देर में मिल जाएगा, पर तेंदुआ तो जैसे लुका-छिपी खेलने के मूड में था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Indore: The story of the leopard's escape till the meeting... the eight-month-old cub blew everyone's senses ... after five days, the worry removed from the faces
इस तरह तेंदुए को पकड़कर ले जाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
200 लोगों की टीम लगाई, ढोल भी बजवाया
हैरानी की बात यह है कि 200 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी। पुलिस से लेकर वन विभाग के कर्मचारी तक, नगर निगम के कर्मचारियों से चिड़ियाघर के कर्मचारियों तक, सब तेंदुए को तलाश रहे थे। सीसीटीवी कैमरों पर तेंदुआ नजर नहीं आया। चार दिन तक तेंदुए को खोजते रहे। ढोल भी बुलवाए गए। वन विभाग और चिड़ियाघर प्रशासन में आरोप-प्रत्यारोप भी हुए। कहा गया कि तेंदुआ चिड़ियाघर पहुंचा ही नहीं है। हो सकता है कि रास्ते में ही भाग गया हो। अटकलों के बीच टीम की तलाश जारी रही। वन मंत्री विजय शाह ने खुद सोमवार को इंदौर पहुंचकर तलाशी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कैमरों में दिखी तस्वीर तेंदुए की ही है। 11 दिसंबर को मामले की समीक्षा की बात भी कही। 
विज्ञापन

Indore: The story of the leopard's escape till the meeting... the eight-month-old cub blew everyone's senses ... after five days, the worry removed from the faces
इस वाहन में बैठाकर ले गए तेंदुए को। - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह आया पकड़ में
मंगलवार सुबह वन विभाग और चिड़ियाघर के अधिकारी तलाश में लगे थे। नवरतन बाग में तेंदुए के नजर आने की सूचना मिली। वन विभाग की महिला कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने तेंदुए को देखा है। उन्हें देखकर तेंदुआ दीवार फांदकर भाग गया। इसके बाद पूरा अमला नवरतन बाग के आसपास तैनात हो गया। तेंदुए को घेरा गया और जाल डालकर पकड़ा गया। तेंदुए की उम्र कम थी। पिंजरे की जरूरत नहीं पड़ी। कुछ कर्मचारी हाथों में पकड़कर उसे वाहन तक ले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed