फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The dispute that started due to scuffle escalated so much that the driver-conductor of the bus killed him by hitting him in the head.

इंदौर: कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि बस के ड्रायवर-कंडक्टर ने सिर में पाना मारकर कर दी हत्या

Wed, 02 Feb 2022 03:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 03:23 PM IST
सार

बस के चालक और कंडक्टर से हुए विवाद में युवक की हत्या हो गई। मृतक अपने दोस्त के साथ उज्जैन दर्शन कर इंदौर आया था। जिस बस से आ रहा था उसके चालक व कंडक्टर से विवाद हुआ। 

विज्ञापन
Indore: The dispute that started due to scuffle escalated so much that the driver-conductor of the bus killed him by hitting him in the head.
वारदात के बाद घटनास्थल पहु्ंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस के चालक और कंडक्टर से हुए विवाद में युवक की हत्या हो गई। मृतक अपने दोस्त के साथ उज्जैन दर्शन कर इंदौर आया था। आरोपियों ने बस में रखे पाने से सिर में वार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात को मरीमाता क्षेत्र में हुई। मृतक का नाम कालू उर्फ गुलशन खेमचंदानी निवासी द्वारकापुरी है। कालू अपने दोस्त गौरव के साथ उज्जैन दर्शन कर इंदौर आया था। दोनों दोस्त उज्जैन से ही लौटी खाली बस में सवार हो गए। इस बीच कालू की बस के चालक और कंडक्टर से कहासुनी हुई। वन बटालियन के सामने से जब बस गुजर रही थी तब विवाद बढ़ गया।  चालक व कंडक्टर ने कालू को नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने पाने से उसके सिर पर वार किया। वार इतना तेजी से किया कि कालू का सिर फट गया। यह देखकर गौरव रिक्शा लेने गया, लेकिन जब तक वह वापस लौटा तब तक कालू की मौत हो गई थी। गौरव ने बताया कि जब से वे इस बस में सवार हुए थे तभी से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। बस पूरी खाली थी इसलिए बचाने वाला भी कोई नहीं था। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही बस चालक और कंडक्टर ने लोहे के पाने से एक के बाद एक कालू के सिर पर वार किया। उसे बचाने के लिए वह राहगीरों से मदद मांगता रहा लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।  हत्या के बाद शव काफी देर तक बीच सड़क पर ही पड़ा रहा। देर तक न तो पुलिस वहां पहुंची और ना ही कोई मदद के लिए आया। पुलिस के अनुसार गौरव ने बताया कि कालू भी वाहन चालक है। उज्जैन में दर्शन करने के बाद दोनों दोस्तों ने वहां शराब भी पी थी। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed