फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The airport will be closed for four months from April, let us know the reason why this will happen...

इंदौर: अप्रैल से चार माह के लिए बंद होगा एयरपोर्ट, आइये जानते हैं इसकी वजह कि क्यों होगा ऐसा...

Sun, 20 Feb 2022 01:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 01:25 PM IST
सार

आगामी 1 अप्रैल से चार माह के लिए इंदौर एयरपोर्ट से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्लाइट नहीं चलेंगी। रनवे के विस्तार के कारण यह किया जा रहा है। सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही उड़ानों का संचालन हो सकेगा। 

विज्ञापन
Indore: The airport will be closed for four months from April, let us know the reason why this will happen...
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अप्रैल माह से बंद हो जाएगा। चौंकिए मत, यह सिर्फ रात को ही होगा और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ही बंद रहेगा। इसकी वजह रनवे का विस्तार है। इसके चलते एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी एयरलाइंस को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि वे अप्रैल से चार माह के लिए रात दस बजे से सुबह छह बजे के बीच चलने वाली उड़ानों को रीशेड्यूल कर लें। इस हिसाब से देखा जाए तो 1 अप्रैल से सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के नए एयर इंडिया वन बोइंग 777 विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड करवाने के लिए रनवे के अंतिम छोर के यहां पर टर्न पैड को चौड़ा किया जाना है। इस काम के लिए करीब चार माह का समय लगेगा, इसलिए यह किया जा रहा है और एयरलाइंस को पत्र लिखकर इस संबध में जानकारी दी गई है। कहा है कि रात 10 से सुबह छह बजे तक उड़ानें नहीं चलाएं और इनको रीशेड्यूल कर लें ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। मौजूदा स्थिति की बात करें तो वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट से रात 10 बजे के बाद चार उड़ानों का संचालन हो रहा है। रात 10 बजे इंडिगो की फ्लाइट सूरत से, 10.55 बजे मुंबई से और रात 11.25 बजे कोलकाता से इंदौर आती है। रात 11.55 बजे इंडिगो की ही एक उड़ान पुणे जाती है। कई बार 10 बजे से पहले की कुछ उड़ानें भी देरी हो जाने पर 10 बजे के बाद आती- जाती हैं। 28 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल में इनकी संख्या बढ़ सकती है, लेकिन अब एयरलाइंस को इन्हें रीशेड्यूल करना होगा। दरअसल, जनवरी माह से ही कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें यात्रियों की कमी के चलते बंद कर दी थी। कई उड़ाने रोज निरस्त हो रही थी। अब जबकि यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है तो उड़ानों को फिर से चालू किया जा रहा है। इंदौर से कई नई उड़ानें भी शुरू होने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed