फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The accused told the police - used to keep a wrong eye on my wife, used to say that you look very good ... that's why killed

इंदौर: पुलिस से बोला आरोपी- मेरी पत्नी पर गलत नजर रखता था, कहता था तू बहुत अच्छी लगती है...इसलिए मार दिया

Mon, 13 Dec 2021 05:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 05:17 PM IST
सार

अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। आरोपी का कहना है कि मृतक उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। उस पर कमेंट करता था। इस कारण उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद महाराष्ट्र भाग गया था। 

विज्ञापन
Indore: The accused told the police - used to keep a wrong eye on my wife, used to say that you look very good ... that's why killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। आरोपी का कहना है कि मृतक उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। उस पर कमेंट करता था। इस कारण उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद महाराष्ट्र भाग गया था। 
विज्ञापन


पंढरीनाथ थाना पुलिस ने बताया कि 9-10 दिसंबर की मध्यरात्रि में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गौतमपुरा मोहल्ले में घायल अवस्था में पड़ा है। घटनास्थल जाकर उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी जांच कर कहा कि इसकी मौत हो गई है। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई तो उसकी पहचान आकाश पिता राजू धनगर निवासी कबूतर खाना के रूप में हुई। शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस को हत्या का मामला लगा। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज देखे और मृतक के साथ रहने वाले दोस्तों के बारे में पता किया। आसपास के लोगों से भी चर्चा की गई। इसी बीच पुलिस को कुछ लोगों ने बताया कि बड़े बाल और चोटी वाला एक लड़का यहां नजर आया था। उसी ने आकाश की हत्या की होगी। इसके बाद पुलिस बड़े बाल और चोटी वाले की तलाश में जुटी तो संदेही पवन पिता दगडू दाबाड़े (22)  को पकड़ा। वह चंद्रभागा हनुमान मंदिर के सामने किराए से रहता था। उसके घर पहुंचे तो पता चला कि वह अपने गांव तेल्हारा जिला अकोला महाराष्ट्र चला गया है। संदेही की तलाश में तेल्हारा अकोला (महाराष्ट्र) के लिए पुलिस दल भेजा गया। वहां से संदेही को पकड़कर पुलिस इंदौर लेकर आई और पूछताछ की।
विज्ञापन


पत्नी पर करता था गलत कमेंट
पूछताछ करने पर पवन ने बताया कि आकाश धनगर की हत्या उसी ने की है।  पत्थर की फर्शी के टुकड़े से सिर में कई वार किए थे। इसके बाद ट्रक में बैठकर बुरहानपुर गया और वहां से बस पकड़कर अकोला चला गया। पुलिस ने हत्या के कारणों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि आकाश उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। तीन माह पहले पत्नी मेडिकल चेकअप के लिए गई थी तो आकाश ने उसे रोककर कहा था कि तू  बहुत अच्छी लगती है। गलत कमेंट भी करता रहता था। इसी कारण उससे रंजिश थी और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक आकाश वर्ष 2016 में शेखर नगर में हुए जघन्य हत्याकांड का आरोपी रहा है और उसके खिलाफ पंढरीनाथ, सदर बाजार, मल्हारगंज में अपराध दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed