{"_id":"61bc7b40c5488861ae7ade66","slug":"indore-software-engineer-committed-suicide-by-consuming-poison-father-accuses-daughter-in-law-of-harassing-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जहर पीकर जान दी, पिता ने लगाया बहू पर परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जहर पीकर जान दी, पिता ने लगाया बहू पर परेशान करने का आरोप
Fri, 17 Dec 2021 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:27 PM IST
सार
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ शिंदे ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बहू पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
इंजीनियर ने किया था प्रेम विवाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ शिंदे ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बहू पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर है। पुलिस को जिला अस्पताल से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा उसकी मौत कैसे हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सौरभ की शादी पांच माह पूर्व जया से हुई थी। लव मैरिज होने के कारण दोनों परिवार से अलग रह रहे थे। वह कई महीनों से काम पर भी नहीं जा रहा था।
पिता ने लगाया बहू पर आरोप
सौरभ के पिता सुभाष शिंदे का आरोप था कि सौरभ ने 19 जुलाई 2021 को जया से प्रेम विवाह किया था। वे दोनों ही द्वारकापुरी इलाके में किराए का घर लेकर रह रहे थे। घटना के बाद पिता सुभाष के पास पुत्र सौरभ का फोन आया था। वह तबीयत खराब होने की बात कह रहा था। सुभाष ने आरोप लगाया कि जया उनके बेटे सौरभ पर शक करती थी। उसे नौकरी पर जाने नहीं देती थी। मारपीट तक की नौबत आ जाती थी। सौरभ पिता को इस बारे में बता दिया करता था। सौरभ की पत्नी जया ने पुलिस को बताया कि सौरभ का परिवार शादी से खुश नहीं था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी का कहना था कि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। जल्द ही दोनों परिवार के बयान लिए जाएंगे। प्रथम दृष्टया जिस तरह से कमरे में बदबू आ रही थी, उससे लग रहा था कि सौरभ ने कोई जहरीला पदार्थ या कीटनाशक पीकर यह कदम उठाया है।