फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Railways is starting Ramayana and Dakshin Darshan train, one will run from Indore and the other from Ratlam

इंदौर: रामायण और दक्षिण दर्शन ट्रेन शुरू कर रहा रेलवे, एक इंदौर तो दूसरी चलेगी रतलाम से

Thu, 10 Feb 2022 05:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 05:24 PM IST
सार

रेलवे अब टूरिस्ट ट्रेनें शुरू कर रहा है। इसके तहत रामायण और दक्षिण दर्शन ट्रेन चलाई जाएगी। इनमें बुकिंग शुरू कर दी गई है। फरवरी में रामायण और मार्च में दक्षिण दर्शन ट्रेन चलेगी। एक इंदौर तो दूसरी रतलाम से चलेगी। 

विज्ञापन
Indore: Railways is starting Ramayana and Dakshin Darshan train, one will run from Indore and the other from Ratlam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन रेल एवं केटरिंग टूरिज्म कॉर्पोरेशन ( आईआरसीटीसी) अब टूरिस्ट ट्रेन शुरू कर रहा है। जल्द ही ये ट्रेनें पटरी पर नजर आएंगी। फरवरी और मार्च में रेलवे रामायण और दक्षिण दर्शन के नाम से दो ट्रेनें संचालित करने जा रहा है। इनमें एक ट्रेन इंदौर तो दूसरी रतलाम रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईआरसीटीसी ने अपनी सभी टूरिस्ट ट्रेनें कोरोना के कारण बंद कर रखी थीं, लेकिन अब जैसे-जैसे कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है आईआरसीटीसी ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इनमें फरवरी माह में रामायण यात्रा ट्रेन शुरू की जा रही है, जो 22 फरवरी को रतलाम से चलेगी। आईआरसीटीसी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। यह ट्रेन रतलाम से शुरू की जाएगी और नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा और बीना से यात्रियों को लेते हुए रामायण यात्रा पर रवाना होगी। इस दौरान अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, डम्पी और रामेश्वरम पहुंचेगी। करीब 17 दिन के बाद यह ट्रेन वापस आएगी। दूसरी ट्रेन 25 मार्च को इंदौर से रवाना होगी, जो देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, होशंगाबाद, इटारसी से यात्रियों को लेते हुए मल्लिकार्जुन, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरै और कन्याकुमारी होते हुए वापसी करेगी। इसके अलावा रेलवे अन्य ट्रेनों के पैकेज तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed