फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Protest of traders continues against the increased rate of GST, black clothes wearing mannequins and shops decorated with black...

इंदौर: जीएसटी की बढ़ी हुई दर के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन, पुतलों को पहनाए काले कपड़े और काले रंग से सजाई दुकान

Sat, 18 Dec 2021 04:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

जीएसटी की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी है। गुरुवार को अलग अंदाज में विरोध जताया गया। व्यापारियों ने रिटेल कपड़ा दुकानों के बाहर लगाए जाने वाले पुतलों को काले कपड़े पहनाए और दुकानों को भी काले रंग से सजाया।

विज्ञापन
Indore: Protest of traders continues against the increased rate of GST, black clothes wearing mannequins and shops decorated with black...
काले कपड़े पहनकर व्यापारियों ने जताया विरोध। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीएसटी की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी है। कपड़ा व्यापारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को अलग अंदाज में विरोध जताया गया। व्यापारियों ने रिटेल कपड़ा दुकानों के बाहर लगाए जाने वाले पुतलों को काले कपड़े पहनाए और दुकानों को भी काले रंग से सजाया।
विज्ञापन


दरअसल कपड़ा व्यापारी जीएसटी की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ बीते कई दिनों से विरोध जता रहे हैं। पिछले दिनों इस संबंध में बड़ी बैठक भी हुई थी, जिसमें तय किया गया था कि विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार सुनवाई नहीं करती। इस क्रम में गुरुवार को काले रंग को विरोध प्रदर्शन के लिए चुना।
विज्ञापन


व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर काले कपड़े सजाकर विरोध किया। यशोदा माता मंदिर, राजबाड़ा के पास एक दुकान पर पुतलों को काले कपड़े पहनाकर उनके हाथों में पोस्टर देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही व्यापारियों ने भी काले कपड़े पहनकर मानव शृंखला बनाई। व्यापारियों ने इसे ब्लैक डे नाम दिया और कपड़ों की दुकानों में काले कपड़े को तरजीह देकर विरोध जताया। दुकानों पर व्यापारियों के साथ ही स्टाफ ने भी काले कपड़े पहने। मानव शृंखला बनाई और नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ जाएगी महंगाई, कम होगी खरीदी
कपड़ा व्यापार पर जीएसटी की दर 5 फीसदी से 12 फीसदी करने के विरोध में इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में कपड़ा व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि व्यापारी 12 फीसदी जीएसटी वहन करने की स्थिति में नहीं है। इससे महंगाई अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाएगी। लोग खरीदी कम करेंगे। ऐसे में शासन को जमीनी हकीकत समझना जरूरी है। शासन ने अगर इस बढ़ी जीएसटी की दर को वापस नहीं लिया तो व्यापारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed