फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Project manager of Google company posted in Noida asked for 20 lakhs in dowry, wife filed report, was identified from matrimonial site

इंदौर: नोएड़ा में पदस्थ गूगल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने दहेज में मांगे 20 लाख, पत्नी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट, मेट्रिमोनियल साइट से हुई थी पहचान

Wed, 09 Feb 2022 12:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 12:52 PM IST
सार

इंदौर निवासी युवती ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। पति नोएड़ा में गूगल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। आरोप है कि उसने दहेज में 20 लाख रुपये मांगे। चलती ट्रेन में युवती को छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन
Indore: Project manager of Google company posted in Noida asked for 20 lakhs in dowry, wife filed report, was identified from matrimonial site
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेट्रिमोनियल साइट से पहचान कर शादी के बंधन में बंधी युवती पति की प्रताड़ना का शिकार हो गई। पति नोएड़ा में गूगल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि उसे दहेज के लिए सताया जा रहा है। पति के अलावा सास, ससुर व देवर की भी शिकायत की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती ओल्ड पलासिया निवासी है। उसने अपनी पति गुरप्रीत सिंह, सास हरप्रीत सिंह, ससुर गुरुचरण सिंह और देवर परविंदर सिंह की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए सताते हैं। मारपीट करते हैं। ससुराल वाले गोधरा (गुजरात) रहते हैं। पीड़िता के अनुसार उसने एमबीए किया है। गुरप्रीत से उसकी पहचान मेट्रिमोनियल साइट से हुई थी। कुछ माह तक बात करने के बाद उन्होंने मुलाकात की और शादी के लिए बात बढ़ा दी। इसमें परिवार के लोग शादी के लिए राजी हो गए। 20 अगस्त 2020 को उसकी शादी इंदौर के विष्णुपुरी गुरुद्वारे में गुरुप्रीत सिंह से हुई थी। उसके पति गूगल कंपनी नोएडा में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम करते हैं। शादी के पहले उसने बता दिया था उसके पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही उसे भी शुगर की बीमारी भी है। दो माह बाद अक्टूबर 2020 में सोने-चांदी के जेवर और फ्लैट खरीदने के लिए 20 लाख रुपये मांगे। पिता ने परेशान होकर 5 लाख रुपये की व्यवस्था की लेकिन कुछ दिन बाद फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि लगातार तनाव में रहने चलते उसकी शुगर का लेवल काफी बढ़ गया। 8 दिसंबर 2021 को वह अपने पति के साथ नोएड़ से इंदौर ट्रेन से आ रही थी। यहां रास्ते में पति गुरप्रीत अचानक गायब हो गए। काफी देर तक जब वह नहीं आए तो मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसने ट्रेन में मदद मांगी। बाद में इंदौर आकर जीआरपी थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इंदौर स्थित अपने घर पहुंचने के बाद ससुराल में ससुर और देवर से बात की, लेकिन उन्होंने गुरप्रीत की जानकारी होने से इंकार कर दिया। बाद में पीड़िता को पता चला कि उसके पति ने जानबूझकर उसके साथ हरकत की है। इसके बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed