फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: President gave National Water Award to Indore MP and Collector, city got first place in West Zone

अब वॉटर मैनेजमेंट में अव्वल: इंदौर को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने सांसद और कलेक्टर को दिया सम्मान

Tue, 29 Mar 2022 02:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 02:58 PM IST
सार

इंदौर जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह को यह पुरस्कार दिया। पश्चिम जोन में इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य़ किया, जिसके लिए उसे यह सम्मान मिला।

विज्ञापन
Indore: President gave National Water Award to Indore MP and Collector, city got first place in West Zone
इंदौर कलेक्टर और सांसद को सम्मानित करते राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच बार देश सबसे स्वच्छ शहर बन चुके इंदौर के खाते में एक और उपलब्धि आई है। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया। सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। 
विज्ञापन


कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि सेंट्रल ग्राउंडवॉटर टीम ने जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सर्वे किया था। इसमें कई मापदंडों पर इंदौर खरा उतरा। जल संरक्षण, वॉटर रीसाइक्लिंग, सीवरेज सिस्टम मैनेजमेंट आदि घटकों का टीम ने अवलोकन किया। सर्वे में टीम ने इंदौर नगर निगम के सभी सीवरेज प्लांट की टैपिंग, आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले खराब पानी को ट्रीटमेंट के बाद ही पयार्वरण में छोड़े जाने, वेस्ट-वॉटर का फिर से उपयोग आदि गतिविधियों के लिए प्रशंसा की है। सर्वे में पाया गया कि इंदौर में 16 हजार प्राइवेट प्रतिष्ठानों में रूफटॉप वॉटर रिचार्जिंग यूनिट्स लग चुके हैं। 1,500 सरकारी कार्यालयों में भी वॉटर रिचार्जिंग यूनिट्स लगे हैं। टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेत तालाब, चेक डैम एवं जल संरक्षण उपायों से पानी के स्तर में बदलाव का भी आकलन किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नवाचार का शहर है इंदौर
मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार में पश्चिम जोन श्रेणी में प्रथम आने पर इंदौर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नदी नाला टैपिंग, वॉटर रिचार्जिंग यूनिट्स, जल पुनर्भरण व वॉटर प्लस के क्षेत्र में इंदौर ने कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इंदौर नवाचार का शहर है, यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों का शहर है। जल संरक्षण के क्षेत्र में कई नवाचारों को इंदौर ने अपनाया है। यहां के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का ही नतीजा है कि इंदौर को आज राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इंदौर आगे भी जल संरक्षण के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़े इसके लिए और भी अधिक प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed