{"_id":"61f13f44f7eebb553d0a26ba","slug":"indore-police-seized-19-grams-of-brown-sugar-worth-lakhs-of-rupees-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पुलिस ने जब्त की लाखों रुपये की 19 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन आरोपी गिरफ्तार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पुलिस ने जब्त की लाखों रुपये की 19 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन आरोपी गिरफ्तार...
Wed, 26 Jan 2022 06:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 06:02 PM IST
सार
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार मादक पदार्तों की तस्करी करने वालों को पकड़ रही है। इस कड़ी में क्राइम ब्रांच व चंदन नगर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार मादक पदार्तों की तस्करी करने वालों को पकड़ रही है। इस कड़ी में क्राइम ब्रांच व चंदन नगर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति ग्रीन-पार्क कॉलोनी के मैन गेट के सामने थाना चंदन नगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए खड़े हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची। वहां से तीन संदिग्ध आरोपीगण लाखन पिता बाबूसिंह ठाकुर निवासी इंदौर, पप्पू उर्फ रईस पिता मो. रफीक निवासी बेगमबाग कॉलोनी उज्जैन व सिकंदर उर्फ टिगुल पिता अब्दुल गफ्फार निवासी बेगमबाग कॉलोनी उज्जैन को हिरासत में लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। इसकी इंटरनेशनल बाजार में कीमत एक लाख 90 हजार रुपये है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी लाखन व पप्पू उर्फ रईस पूर्व से मादक पादर्थ की तस्करी कर रहे हैं। आरोपी लाखन के विरुद्ध थाना मल्हारगंज मे करीब आधा दर्जन से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज व वर्तमान में थाना चंदन नगर क्षेत्र में निवास कर रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। ब्राउन शुगर के अन्य सौदागरों के संबध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की गोपनीय आपराधिक सूचना या अवैध मादक पदार्थ संबंधी सूचना पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा निमिष अग्रवाल के मोबाइल नंबर 7587632008 पर सीधे कॉल कर के भी दे सकता है।