फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Police caught the youth who stole the wedding ceremony, recovered gold jewelery

इंदौर: शादी समारोह में चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा, सोने के आभूषण किए बरामद

Mon, 13 Dec 2021 05:11 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 05:11 PM IST
सार

शादियों का सीजन बदमाशों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है और मैरिज गार्डनों में चोरी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है जो शादी समारोह में जाकर चोरी करता था। उसके पास से सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Indore: Police caught the youth who stole the wedding ceremony, recovered gold jewelery
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। (जैकेट और चेक्स शर्ट में ) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों विवाह समारोह चल रहे हैं। होटल और गार्डनों में बुकिंग है और लोग शादी की खुशियों में झूम रहे हैं लेकिन इनके साथ ही बदमाश भी काम में लगे हुए हैं। शादियों का सीजन उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है और मैरिज गार्डनों में चोरी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है जो शादी समारोह में जाकर चोरी करता था। उसके पास से सोने के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार 13 दिसंबर को सारिका पति जितेन्द्र जैन निवासी सूर्यदेव नगर एयरपोर्ट रोड इंदौर ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि कोई अज्ञात बदमाश स्काई लाईन रिसोर्ट , बायपास रोड अनुराधा नगर इंदौर में शादी समारोह से होटल के दरवाजे का ताला तोड़कर गोल्ड डायमंड का नेकलेस व इयर रिंग आदि आभूषण चुरा कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच के लिए टीम बनाई। पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची और होटल तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखा। आसपास के लोगों को उसका फोटो दिखाया तो उसकी पहचान भोला दुबे (24) निवासी मोरोद फाटे इंदौर के रुप में हुई। पुलिस उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सोने के आभूषण व इयर रिंग तथा आर्टिफिशयल डायमंड बरामद किए। इनकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये है। आरोपी से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed