फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Passenger's health deteriorated in flight going from Bangalore to Delhi, emergency landing was done at Indore airport

इंदौर: बैंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, इंदौर एयरपोर्ट पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

Sun, 24 Apr 2022 01:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 01:31 PM IST
सार

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विस्तारा एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। यह विमान बैंगलुरु से दिल्ली जा रहा था। इसमें सफर कर रहे यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन
Indore: Passenger's health deteriorated in flight going from Bangalore to Delhi, emergency landing was done at Indore airport
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंगलुरु से दिल्ली जा रहे विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट की इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फ्लाइट में बैठे एक यात्री की तबीयत खराब हो जाने के कारण ऐसा करना पड़ा। बाद में एंबुलेंस की मदद से यात्री को अस्पताल भेजा। यात्री का शुगर लेवल कम हो गया था। करीब डेढ़ घंटे देरी से उक्त फ्लाइट दिल्ली पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट शाम 7.40 बजे बैंगलुरु से रवाना होकर रात 10.25 बजे दिल्ली पहुंचती है। शनिवार रात को भी तय समय से फ्लाइट उड़ी। इस फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री सुजय सेनगुप्ता को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उनके साथ सफर कर रहे व्यक्ति ने फ्लाइट स्टाफ को इसकी जानकारी दी। पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी देख तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर होने पर यहां के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और  विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की अनुमति मांगी। एटीसी ने अनुमति दी और एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी किया। फ्लाइट के आने से पहले ही एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और डॉक्टर्स की टीम तैयार थी। रात करीब 9.36 बजे इंदौर में फ्लाइट लैंड हुई। इसके बाद यात्री को नीचे उतारा और डॉक्टर्स द्वारा जांच करने के बाद एंबुलेंस से समीप स्थित निजी अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि जब यात्री की तबीयत बिगड़ी थी तो फ्लाइट स्टाफ ने विमान में घोषणा कर पूछा था कि क्या कोई डॉक्टर फ्लाइट में सफर कर रहा है। इस पर एक व्यक्ति ने हामी भरी और बीमार यात्री की जांच की। इंदौर में जब यात्री को हॉस्पिटल ले जाया गया तो जांच में सामने आया कि यात्री शुगर का मरीज है। उसका शुगर लेवल कम हो गया था जिस कारण परेशानी हुई। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। इधर यात्री को उतारने के बाद विस्तारा के विमान ने इंदौर एयरपोर्ट पर ही ईंधन भरवाया और 10.37 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इंदौर में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग के कारण करीब डेढ़ घंटे देरी से फ्लाइट दिल्ली पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed