फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Orthopedic surgeon Dr. Jain of Indore fell in the duct of the hotel elevator in Hyderabad, died in an accident

इंदौर: हैदराबाद में होटल की लिफ्ट की डक्ट में गिरे इंदौर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जैन, हादसे में हुई मौत

Sat, 19 Mar 2022 07:57 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 07:57 PM IST
सार

हैदराबाद की होटल में लिफ्ट की डक्ट में गिरने से इंदौर के डॉक्टर पंकज जैन का निधन हो गया। वे ईएसआईसी अस्पताल में हड्डी रोग प्रमुख थे। शहर के ख्यात ऑर्थोपेडिक सर्जन थे। 

विज्ञापन
Indore: Orthopedic surgeon Dr. Jain of Indore fell in the duct of the hotel elevator in Hyderabad, died in an accident
डॉ. पंकज जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 शहर के  ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पंकज जैन का हैदराबाद में हादसे में निधन हो गया। वे इंदौर के ईएसआईसी अस्पताल में हड्डी रोज विभाग के प्रमुख थे। होटल में लिफ्ट के लिए बनी डक्ट में गिरने से उनकी मौत हो गई। हादसे से उनके परिजन व मित्रों का गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डॉ. जैन अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ पारिवारिक काम से हैदराबाद गए थे। वे होटल लैंडमार्क में रूके थे। उनके मित्र डॉ. प्रवीण अग्रवाल के अनुसार शुक्रवार रात को ही वे होटल पहुंचे थे। होटल में लिफ्ट के लिए बनी डक्ट को उन्होंने गलती से लिफ्ट समझ उसका गेट खोला, उसी दौरान वहां के गलियारे की लाइट गुल हो गई। वे लिफ्ट समझकर डक्ट की ओर बढ़े और होटल की चौथी मंजिल की लिफ्ट की डक्ट से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर डॉ. जैन के भतीजे व मित्र डॉ. नदीम फारूकी हैदराबाद के लिए निकले। शनिवार को एयर एंबुलेंस से पार्थिव शरीर इंदौर लाया गया। एसोसिएशन ऑफ आर्थोपेडिक्स सर्जन्स ऑफ इंदौर 12 मार्च को ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में आयोजित ‘इंडिकान’ संगोष्ठी में डॉ. पंकज जैन शामिल हुए थे। डॉ. जैन को गाना गाने का शौक था। उन्होंने संगोष्ठी के बाद हुए कार्यक्रम में गाना भी गाया था। उनके मित्र डॉ. अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1980 में एमपी पीएमटी प्रवेश परीक्षा में डॉ. पंकज जैन ने प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की थी। एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस व एमएस की पढ़ाई के दौरान भी अन्य छात्रों में टॉपर थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed