{"_id":"6259503acde7db203707408e","slug":"indore-on-the-pretext-of-marriage-the-assistant-bank-manager-was-raped-also-cheated-forty-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: शादी का झांसा देकर असिस्टेंट बैंक मैनेजर से किया दुष्कर्म, चालीस लाख रुपये भी ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: शादी का झांसा देकर असिस्टेंट बैंक मैनेजर से किया दुष्कर्म, चालीस लाख रुपये भी ठगे
Fri, 15 Apr 2022 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:30 PM IST
सार
असिस्टेंट बैंक मैनेजर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर पहले मंगेतर बनाया फिर लगातार रेप करता रहा। शादी की बात पर बहाना बना देता। इतना ही नहीं, महिला से आरोपी ने 40 लाख रुपये भी ठगे हैं। अब असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने एक बार संचालक के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। असिस्टेंट बैंक मैनेजर का कहना है कि आरोपी ने उससे 40 लाख रुपये भी ठगे हैं।
थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि 40 वर्षीय असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 2016 में पति से विवाद हो गया था। 2018 में उसका तलाक हो गया। उसका 10 साल का बेटा भी है। 2018 में आरोपी कौस्तुभ सिंगारे (36) कस्टमर के रूप में बैंक आता-जाता था। कौस्तुभ बार संचालक का बेटा है। बैंक में आने-जाने के दौरान दोनों की पहचान हुई और बातचीत होने लगी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कौस्तुभ ने शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद असिस्टेंट बैंक मैनेजर को अपने परिवार से भी मिलवाया। कौस्तुभ की मां ने भी शादी की रजामंदी देते हुए चांदी का सिक्का और अंगूठी पहना दी थी। कौस्तुभ ने इसके बाद महिला से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। शादी की बात को वह बहाना बनाकर टाल देता।
महिला का कहना है कि मामले की शिकायत पहले कमिश्नर को भी की थी। उसमें फिलहाल जांच चल रही है। महिला का आरोप है कि एक होटल में भी आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए थे। जहां उसके अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए। आरोपी ने महिला से 40 लाख रुपये भी ठग लिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।