फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Obscene comments about Holkar College on Instagram, mobile use banned in college

इंदौर: इंस्टाग्राम पर होलकर कॉलेज के बारे में अश्लील टिप्पणियां, कॉलेज में मोबाइल इस्तेमाल पर पाबंदी

Sat, 27 Nov 2021 04:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 27 Nov 2021 04:47 PM IST
सार

कॉलेज प्रशासन ने पुलिस की साइबर क्राइम शाखा में शिकायत की है। प्राचार्य का कहना है कि अगर कॉलेज का कोई स्टूडेंट इसमें शामिल पाया गया तो उसे तत्काल कॉलेज से निकाल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: Obscene comments about Holkar College on Instagram, mobile use banned in college
होलकर साइंस कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के 130 साल पुराने और प्रतिष्ठित होलकर विज्ञान महाविद्यालय प्रशासन इंस्टाग्राम पर की गई अश्लील टिप्पणियों के खिलाफ सख्त हो गया है। कॉलेज प्राचार्य सुरेश सिलावट ने साइबर क्राइम पुलिस को लिखित शिकायत की है। साथ ही कॉलेज में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्राचार्य ने वीडियो जारी कर यह भी कहा है कि अगर इसमें कोई स्टूडेंट शामिल पाया गया तो उसे तत्काल टीसी देकर कॉलेज से निकाल दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, इंस्टाग्राम पर होलकर कॉलेज के नाम से तीन अलग-अलग अकाउंट बने हैं। इन पर कॉलेज प्रशासन को लेकर भद्दे और अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं। कुछ शिक्षकों को लेकर अश्लील टिप्पणियां भी की गई हैं। प्राचार्य ने कहा कि ये कॉलेज एक सरकारी उपक्रम है। इसके नाम पर इस तरह के अकाउंट कोई नहीं खोल सकता। कॉलेज की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो रही है। यह अधिकारी किसी को नहीं है। प्राचार्य के मुताबिक इस मामले में कॉलेज के नए-पुराने स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। उन्होंने किसी पर भी कोई टिप्पणी न करते हुए सबूतों के साथ मामले की शिकायत साइबर पुलिस में की है। 
विज्ञापन


130 साल पुराना है होलकर विज्ञान महाविद्यालय
होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। 10 जून 1891 को होलकर वंश के महाराजा शिवाजीराव होलकर ने इसकी आधारशिला रखी थी। 36 एकड़ में फैले कॉलेज में इस समय मैथमेटिक्स और बायोलॉजी के 10 से अधिक विभाग संचालित हो रहे हैं। 1985 में इसे आदर्श (मॉडल) कॉलेज का दर्जा दिया गया था। 1988 में यह स्वशासी (ऑटोनोमस) बना। 2015-16 में इसे ग्रेडिंग करने वाली एजेंसी नेक (NACC) ने ए ग्रेड दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed