फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Students had gone to see sunrise on their birthday, car fell into a ditch at Jamgate, two died

Indore News:बर्थ डे पर सनराइज देखने गई थी छात्रा, जामगेट पर खाई में गिरी कार, दो की मौत

Wed, 21 Aug 2024 04:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Aug 2024 04:51 PM IST
सार

गेट के तीन किलोमीटर पहले कार के सामने एक जानवर आ गया। जिसे देख कार चला रहा छात्र रिते से स्टेयरिंग संभल नहीं पाया। कार एक खाई में जा गिरी। तीन चार पलटी खाने के बाद कार अटक गई, लेकिन उसमें बैठी समृद्धि और यग्नेश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore News: Students had gone to see sunrise on their birthday, car fell into a ditch at Jamgate, two died
सड़क हादसे में दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के समीप जाम गेट पर खाई में गिरने से दो स्टूडेेटों की मौत हो गई,जबकि चार छात्र घायल हो गए है। अपने जन्म दिन पर एक छात्रा जाम गेेट से उगता हुआ सूरज देखना चाहती थी।वह अपने छह दोस्तों के साथ कार में सवार होकर गई थी। कार के सामने जानवर आने पर कार चला रहे छात्र ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार सिम्बोयसिस काॅलेज के छात्रा समृद्धि का बर्थ डे था। उसने मंगलवार रात को अपने मित्र यग्नेश उपाध्याय, हर्षिता, विवान, रितेश, शानू के साथ बर्थ डे मनाया। इसकी पार्टी बायपास पर रखी थी। इसके बाद सुबह एक दोस्त उन्हें कार में लेकर जाम गेट की तरफ गया। समृद्धि की इच्छा थी कि वह अपने जन्म दिन पर सूर्योदय देखे। कार की गति काफी तेज थी।

विज्ञापन

 

गेट के तीन किलोमीटर पहले कार के सामने एक जानवर आ गया। जिसे देख कार चला रहा छात्र रिते से स्टेयरिंग संभल नहीं पाया। कार एक खाई में जा गिरी। तीन चार पलटी खाने के बाद कार अटक गई, लेकिन उसमें बैठी समृद्धि और यग्नेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी छात्र घायल हुए है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल में है। दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed