फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore news: Liquor was being served to minors, liquor was also found without permit, sealed thrice on the orders of the collector

Indore news: नाबालिगों को परोस रहे थे शराब, बिना परमिट की शराब भी मिली, कलेक्टर के आदेश पर तीन बार किए सील

Thu, 19 May 2022 03:04 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 03:04 PM IST
सार

नाबालिगों को शराब परोसने और अन्य अनियमितताओं के मामले में इंदौर के तीन बार सील कर दिए गए हैं। कलेक्टर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। सोल हॉस्पिटैलिटी (पियानो), नुसका मधुशाला बार एवं तंदूर बार का लायसेंस एक सप्ताह तक निलंबित किया है।

विज्ञापन
Indore news: Liquor was being served to minors, liquor was also found without permit, sealed thrice on the orders of the collector
तंदूर बार को किया गया सील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाबालिगों को कथित रूप से शराब परोसने और अन्य उल्लंघनों के आरोप में गुरुवार को इंदौर में कलेक्टर के आदेश पर तीन रेस्टोरेंट-बार सील कर दिए गए हैं। सोल हॉस्पिटैलिटी (पियानो), नुसका मधुशाला बार एवं तंदूर बार का लायसेंस एक सप्ताह तक निलंबित किया है। ये बार-रेस्टोरेंट निर्धारित समय सीमा से अधिक देर तक खुले हुए थे व नाबालिगों को शराब परोस रहे थे।
विज्ञापन

Indore news: Liquor was being served to minors, liquor was also found without permit, sealed thrice on the orders of the collector
बार को सील करते हुए कर्मचारी - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक अपोलो टॉवर्स विजय नगर स्थित सोल हॉस्पिटैलिटी (पियानो) , स्कीम नंबर 54 स्थित नुसका मधुशाला रेस्टोरेंट बार तथा भंवरकुआ स्थित तंदूर बार का आबकारी विभाग ने निरीक्षण किया था। यहां 21 वर्ष से कम उम्र के युवक-युवतियों को प्रवेश दिया जा रहा था और उन्हें शराब परोसी जा रही थी। निरीक्षण के दौरान तीनों ही प्रोपरायटर नौकर नामा, निरीक्षण पुस्तिका प्रस्तुत नहीं कर सके। स्टॉक पंजी का संधारण भी नहीं था। बार में बिना परमिट की अवैध शराब संग्रहित करके रखी गई थी। लायसेंस शर्तों 1 एवं 5 का उल्लंघन तथा सामान्य अनुज्ञप्ति क्रमांक 7, 20, 22, 12 उल्लंघन होने से बार संचालकों को आरोप पत्र जारी किया गया। संचालकों द्वारा जवाब संतोषजनक नहीं दिया गया। इस पर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर तीनों बार को सील कर दिया गया। लायसेंस निलंबित कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed