फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Kavita Patidar, who reached Indore, took blessings by touching Tai's feet, said – I did not know that my name would be announced

Indore News: इंदौर पहुंचीं कविता पाटीदार ने ताई के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कहा-मुझे ही नहीं पता था मेरा नाम घोषित होगा

Mon, 30 May 2022 07:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 30 May 2022 07:20 PM IST
सार

भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार सोमवार को इंदौर भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने पूर्व लोकसभा स्पीकर के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। उम्मीदवारी पर कहा कि मुझे ही नहीं पता था कि मेरा नाम घोषित होगा। 

विज्ञापन
Indore News: Kavita Patidar, who reached Indore, took blessings by touching Tai's feet, said – I did not know that my name would be announced
भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करती कविता पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार ने सोमवार को इंदौर भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मीडिया से चर्चा की। वे पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के मनीषपुरी स्थित निवास पर पहुंची और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुमित्रा ताई भावुक हो गई और पाटीदार को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की नीतियों पर चलने की बात कही।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में भाजपा ने कविता पाटीदार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। इस नाम के साथ भाजपा ने सबको चौंका दिया। कहा जा रहा है कि पाटीदार भाजपा महासचिव कैलाश  विजयवर्गीय की समर्थक है, हालांकि एक बात यह भी सामने आई कि विजयवर्गीय खुद राज्यसभा की दावेदारी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने कविता पाटीदार का नाम घोषित कर सबको हैरान कर दिया। इस नाम के सहारे भाजपा ने महिला के साथ ही ओबीसी वर्ग को भी साध लिया। अपना नाम घोषित होने के बाद कविता पाटीदार सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया। मीडिया से चर्चा में कविता पाटीदार ने कहा कि कहा कि मुझे ही नहीं पता था कि मेरा नाम घोषित होने वाला है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं अहिल्या की नगर में मेरा जन्म हुआ और महू डॉ. अंडेकर की जन्मस्थली से हूं। उनके जीवन चित्रण आदर्श के रूप में हम सभी के सामने हैं। मेरा उनके आदर्श को आत्मसात करके अपने कर्म के रूप में आगे बढूं और मप्र के सम्मान को बरकरार रख सकूं।
विज्ञापन


भाजपा का हर निर्णय संगठन करता है
कविता पाटीदार ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी के सुधार के लिए जो लड़ाई लड़ी है, उससे निश्चित ही उनका साथ भाजपा को मिलेगा। इसके साथ ही हमारी योजनाएं व विकास हमारे साथ हैं। निश्चित ही स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा। भाजपा का हर निर्णय संगठन करता है और संगठन जो करता है हम कार्यकर्ता उसे शिरोधार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को उनके शब्दों के बारे में सोचना चाहिए। पूरी जनता जानती है कि ओबीसी को आरक्षण देने के झूठे वादे व छलावा कांग्रेस व कमलनाथ ने किया है। पूरे मप्र में 27 प्रतिशत ओबीसी की संख्या है, यह गलत आंकड़ा उन्होंने ही विधानसभा में प्रस्तुत किया। इसके बाद वे 27 प्रतिशत आरक्षण की बात कहते हैं। जनता के साथ उनका यह झूठा ज्यादा दिन तक नहीं रह सकता। यह भाजपा और उसका संगठन का दृढ़ संकल्प ही रहा कि हम बिना ठोस ओबीसी आरक्षण के स्थानीय निकाय के चुनाव नहीं कराएंगे। इसके लिए संघर्ष और प्रयास किया जिसमे सफलता भी मिली। हम ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव करने जा रहे हैं और जनता जानती है कि मप्र में ओबीसी मुख्यमंत्री भी भाजपा ने दिया है और मैं भी राज्यसभा की उम्मीदार के रूप में ओबीसी वर्ग से हूं जबकि कांग्रेस ने विवेक तनखा को उतारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जो कहती है वह करती है
पाटीदार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है और यही सही है। यहां पर एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश का महामंत्री बना दिया जाता है। सामान्य से कार्यकर्ता इस प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी निभाते हैं और सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले हमारे मोदीजी जैसे नेतृत्व का सौभाग्य हमें मिलता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अवसर देने का काम करती है। भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा ने बहुत कल्याणकारी काम किए हैं। जन कल्याणकारी योजनाएं जो चाहे वह केंद्रीय हो या प्रदेश की, इन योजनाओं व विकास के साथ स्थानीय निकाय के चुनाव में उतरेंगे। पिछली बार कांग्रेस ने झूठे वादे करके सत्ता प्राप्त की थी। सच जनता के सामने उजागर हो चुका है। विकास तो भाजपा ही करना जानती है और टीम प्रगति को सुनिश्चित करना भी भाजपा ने ही करके दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed