फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Had gone with a friend to convince the young man, during the dispute, there was a knife in the chest and died

Indore News: दोस्त के साथ गया था युवक को समझाने, विवाद के दौरान सीने में लगा चाकू और हो गई मौत

Mon, 23 May 2022 12:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 12:31 PM IST
सार

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद के बाद एक युवक की हत्या हो गई। कहा जा रहा है कि जिस युवक की हत्या हुई है वह साथियों के साथ दूसरे पक्ष को समझाने गया था। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से चाकूबाजी हुई और युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Indore News: Had gone with a friend to convince the young man, during the dispute, there was a knife in the chest and died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात को उस वक्त तनाव फैल गया जब एक युवक की हत्या हो गई। जिस युवक की हत्या हुई है वह अपने साथी के साथ गया था। उसके पास से भी चाकू मिला है। बातचीत के दौरान विवाद हुआ और उसके सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना इंदिरा एकता नगर की है। मृतक का नाम शुभम है।  शुभम अपने दो-तीन साथियों के साथ एक रिक्शा से राजकुमार के गैरेज पर  गया था। वहां पर उनमें विवाद हुआ। इसी बीच शुभम और उसके साथी ने राजकुमार सोनकर पर चाकू से हमला कर दिया। राजकुमार ने भी शुभम के सीने में चाकू घोंपा और वह गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजकुमार का गैरेज है। पहले उसने गुमराह किया कि कुछ लोग रिक्शा से आए थे जिनका आपस में विवाद हो गया लेकिन फुटेज से स्पष्ट हुआ कि राजकुमार द्वारा हमला करने से ही शुभम की मौत हुई है। राजकुमार भी हमले में घायल हुआ है। घटना के बाद बाकी के साथी भाग गए। जानकारी मिली है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना हुई है। गैरेज पर एक लड़की आती थी।आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवती को लेकर हुए विवाद में रविवार शाम युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


दोस्त की मदद के लिए गया था शुभम
इस मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोनू नामक युवक की युवती से दोस्ती थी। बाद में राजा नाम के युवक से युवती का संपर्क हुआ। राजा, राजकुमार का दोस्त है और अक्सर उसके गैरेज पर आता है। युवती को लेकर मोनू और राजा में विवाद चल रहा था। मोनू अपने दोस्त शुभम के साथ राजकुमार के गैरेज पर समझाने गया था। वहां राजा भी था। उनमें विवाद हुआ और शुभम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल राजकुमार की पत्नी का कहना है कि पति के गैरेज पर कुछ दिन से एक युवती वाहन सुधरवाने आ रही थी। युवती की जिस युवक से दोस्ती थी, उसे शक था कि पति और युवती के बीच बातचीत है। इस बात पर झगड़ा हुआ था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस के पास फुटेज भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed