फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Former minister Sajjan Verma said – PM and RSS are smelling the chloroform of religion to the public, the public has already rejected Shivraj

Indore News: पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले- जनता को धर्म का क्लोरोफॉर्म सुंघा रहे पीएम और आरएसएस, जनता पहले ही नकार चुकी है शिवराज को

Sun, 05 Jun 2022 12:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 12:49 PM IST
सार

इंदौर में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बयान दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस देश की जनता को धर्म का क्लोरोफॉर्म सुंघा रहे हैं। रोजगार, महंगाई की बात नहीं कर रहे। मंदिर-मस्जिद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Indore News: Former minister Sajjan Verma said – PM and RSS are smelling the chloroform of religion to the public, the public has already rejected Shivraj
सज्जन सिंह वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की हलचल अब तेज होने लगी है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है। बेबाक और तीखे बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर में बयान दिया कि प्रधानमंत्री और आरएसएस लोगों को धर्म का क्लोरोफॉर्म सुंघा रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा इंदौर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में पहुंचे थे। वे वार्डों के दावेदारों से चर्चा कर रहे थे और कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। 85 वार्डों से निगम चुनाव की दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों ने पूर्व मंत्री वर्मा से चर्चा की और अपनी तैयारियों के साथ बूथ कमेटी, क्षेत्र में किए जा रहे जनहित के कामों के साथ अपना बायोडाटा उनसे सामने रखा। पूर्व मंत्री ने अलग से मोर्चा संगठनों के प्रमुखों एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से महापौर प्रत्याशी के जनसंपर्क, बूथ विस्तार, निर्वाचन, डैमेज कंट्रोल एवं अनुशासन, आदि के साथ वार्ड स्तर पर दो प्रभारियों की नियुक्ति करने पर चर्चा की। महिला नेत्रियों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मंशा अनुरुप इंदौर से ही टिकट तय होना चाहिए। टिकट वितरण में अगर पक्षपात हुआ एवं कांग्रेस की सक्रिय महिला नेत्रियों को दरकिनार कर नेताओं के रिश्तेरदारों अथवा उनकी पत्नियों को प्रत्याशी बनाया गया तो हम खुलकर विरोध करेंगे। फिर चाहे हम पर अनुशानहीनता की कार्रवाई ही क्यों न हो जाए। पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। इनमें पीली गैंग का आतंक, अवैध निर्माण, भ्रष्टाचार, ट्रैफिक व्यवस्था, सरकारी स्कूलों की दुर्दशा, जनता पर भारी भरकम करों से मुक्ति जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन


पीठ में छुरा घोंपने वाले को पार्टी से निकालेंगे
मीडिया से चर्चा में पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस भारत के लोगों को धीरे-धीरे धर्म का क्लोरोफॉर्म सुंघा रहे हैं। जैसे एक डॉक्टर ऑपरेशन करने से पहले मरीज को क्लोरोफॉर्म सुंघा देता है। उसी तरह ऐसा ही क्लोरोफॉर्म धर्म, जाति-मजहब का, मंदिर-मस्जिद का सुंघाया जा रहा है। किसान भाई तुम राशि की बात मत करो, नौजवान तुम रोजगार की बात मत करो, महिलाओं तुम महंगाई का रोना मत रो। अनुशासन के सवाल पर पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि हमने अनुशासन समिति बनाई है जो साथियों को मनाएगी। इसके बाद भी कोई व्यक्ति कांग्रेस की पीठ में छुरा मारता है तो उसे पार्टी से निकालने में परहेज नहीं किया जाएगा। हमें चुनाव जीतना है, जनता हमारे साथ है। ऐसे वक्त का सही उपयोग हम करना चाहते है। सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 में लफ्फाजी और झूठी घोषणाओं के कारण मध्यप्रदेश की जनता ने इस चेहरे को नकार दिया था। अब वह कहीं चाय बनाने बैठ जाता है तो कहीं खिलौने मांगने। एक दिन ठेला लेकर निकले और बेरोजगारों के लिए रोजगार मांगे। क्या यही विकास है।  खजाना इतना खाली है कि करोड़-दो करोड़ के खिलौने नहीं आ सकते। पाखंड फैलाकर, मनोवैज्ञानिक दबाव जनता पर डालना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अब समझ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed