{"_id":"61cc44d8f0d63a2af3257570","slug":"indore-news-former-minister-and-rau-mla-jitu-patwari-showed-generosity-took-off-the-old-man-trembling-in-the-cold-and-gave-his-jacket","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पूर्व मंत्री और राऊ विधायक जीतू पटवारी ने दिखाई दरियादिली, ठंड में कांपते बुजुर्ग को उतारकर दे दी अपनी जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पूर्व मंत्री और राऊ विधायक जीतू पटवारी ने दिखाई दरियादिली, ठंड में कांपते बुजुर्ग को उतारकर दे दी अपनी जैकेट
Wed, 29 Dec 2021 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 29 Dec 2021 04:52 PM IST
सार
इंदौर की राऊ विधानसभा से विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी अपने अंदाज को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। बुधवार को ठेले पर प्याज बेचने वाले एक कांपते बुजुर्ग को अपनी जैकेट उतारकर दे दी।
विज्ञापन
Indore: पूर्व मंत्री और राऊ विधायक जीतू पटवारी ने ठंड से कांपते बुजुर्ग को पहनाई अपनी जैकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर की राऊ विधानसभा से विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी अपने अंदाज को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। बुधवार को ठेले पर प्याज बेचने वाले एक कांपते बुजुर्ग को अपनी जैकेट उतारकर दे दी।
बता दें कि जीतू पटवारी रोजाना सुबह अपने क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं। लोगों से मिलते हैं, उनकी समस्याएं सुलझाते हैं। कभी साइकिल से तो कभी पैदल ही निकल पड़ते हैं। बुधवार को भी अपनी विधानसभा के वार्ड-77, वार्ड-75 के भावना नगर, शिव पार्वती नगर, हिम्मत नगर के परिवारजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानने निकले थे। पाल्दा क्षेत्र के हिम्मत नगर में वे लोगों से मिल ही रहे थे, तभी उनके सामने से निकल रहा एक बुजुर्ग कांपते हुए जा रहा था। बुजुर्ग ठेले पर प्याज बेच रहा था। पटवारी ने बुजुर्ग को रोका और अपनी जैकेट उतारकर दे दी।
विज्ञापन
खुद पहनाई जैकेट
बुजुर्ग ने फटी जैकेट पहन रखी थी, जिसे जीतू पटवारी ने खुद उतारकर अलग कर दी। इसके बाद अपनी जैकेट बुजुर्ग को पहनाई भी। बुजुर्ग जैकेट लेने से इनकार कर रहा था, आसपास के लोगों और जीतू के जिद करने पर उसने जैकेट पहन ली। इसके बाद जीतू दूसरों की समस्या सुलझाने निकल पड़े। जीतू पटवारी के पीए अमित मिश्रा का कहना है कि विधायक पटवारी क्षेत्र में रोजाना भ्रमण करते हैं। जब भी उन्हें दूसरों की मदद करने का मौका मिलता है तो वे उसे तत्काल करते हैं।