फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Murder of a young man by stabbing him with knives, was sitting late at night with friends, police was looking for the reason

इंदौर: चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, देर रात बैठा था दोस्तों के साथ, पुलिस तलाश रही वजह

Sat, 22 Jan 2022 04:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 04:27 PM IST
सार

विजय नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आऱोपी तब तक चाकू मारते गए जब तक उसकी जान न निकल गई। घायल युवक को उसके दोस्त अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Indore: Murder of a young man by stabbing him with knives, was sitting late at night with friends, police was looking for the reason
मृतक सौरभ राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आऱोपी ने चाकू से कई वार किए। घायल युवक को उसके दोस्त अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


विजय नगर थाना पुलिस ने बताया कि घटना गणेशधाम की है। मृतक का नाम सौरभ राजपूत (20) निवासी संविद नगर है। शुक्रवार रात करीब दो बजे सौरभ अपने दोस्तों करण, अमन, अमर और आदित्य के साथ बैठा था। सभी ने शराब भी थी। बातों ही बातों में किसी बात पर सौरभ और करण के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में फ्लैट के अंदर विवाद हुआ और बाद में लड़ते-लड़ते दोनों बाहर तक आ गए। इसके बाद दोनों विजय नगर स्थित बस डिपो पहुंचे और वापस फ्लैट पर आ गए। इसके बाद करण ने सौरभ पर चाकू से वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आदित्य, अमन और अमर उसे अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात को ही हुआ था गोलीकांड
शुक्रवार रात को ही एमवाय अस्पताल में गोली चलने की घटना हुई थी और इसके बाद देर रात को चाकूबाजी की घटना हुई। इन दोनों संगीन वारदातों के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आई है। सख्ती के दावे करने वाली पुलिस को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed