{"_id":"61fa5068979d93264a00f1e0","slug":"indore-murder-in-pren-triangle-a-woman-living-in-a-live-in-murdered-her-lover-15-years-younger-than-herself-left-the-children-and-went-out-of-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पति की मौत के बाद दूसरे शख्स के साथ लिव-इन में रह रही चार बच्चों की मां ने 23 साल छोटे प्रेमी की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पति की मौत के बाद दूसरे शख्स के साथ लिव-इन में रह रही चार बच्चों की मां ने 23 साल छोटे प्रेमी की हत्या की
Wed, 02 Feb 2022 04:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 04:07 PM IST
सार
पति की मौत के बाद दूसरे शख्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 55 वर्षीय महिला ने अपने से करीब 23 साल छोटे प्रेमी की हत्या कर दी। महिला चार बच्चों की मां है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर में पति की मौत के बाद दूसरे शख्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक 55 वर्षीय महिला ने अपने से 23 साल छोटे प्रेमी की हत्या कर दी। लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर विवाद हुआ था। तब महिला ने अपने प्रेमी के सिर पर ईट से हमला किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना केदार नगर की है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त दीपक उर्फ भरत मार्डिक (32) के तौर पर हुई। उसके सिर में चोट के निशान थे। हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की तो 55 वर्षीय महिला मंगला की संदिग्ध भूमिका नजर आई। हिरासत में पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल लिया। मंगला ने बताया कि उसने ही दीपक की हत्या की है। दरअसल, 26 जनवरी को वह दीपक के साथ थी। उसी समय उसका लिव-इन पार्टनर गणेश भी वहां आ गया। तीनों में बहस हुई। रात को दीपक नशे में आया और गणेश की बात पर मंगला से विवाद करने लगा। उसने हाथ में पहने कड़े से भी मारा। इस पर मंगला ने गुस्से में ईंट उठाकर उसके सिर में दे मारी। इससे दीपक वहीं गिर गया। घटना के बाद वह पास में बनी झोपड़ी में जाकर सो गई। सुबह पता चला कि दीपक की मौत हो गई है तो चारों बच्चों को छोड़कर शहर से बाहर चली गई। पुलिस ने रिश्तेदारों की मदद से महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दीपक 26 जनवरी से ही लापता था। कुछ माह पहले ही वह बाणगंगा इलाके में स्थित बिस्किट फैक्टरी में काम करने लगा था। कुछ दिन पहले ही वह मंगला के संपर्क में आया था और दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थी।