फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: MP Lalwani meeting prominent people in Dubai regarding investment in Indore from startups and other sectors, taking information about the ecosystem

इंदौर: स्टार्टअप व अन्य क्षेत्रों से इंदौर में निवेश को लेकर दुबई में प्रमुख लोगों से मिल रहे सांसद लालवानी, इकोसिस्टम की ले रहे जानकारी

Thu, 24 Feb 2022 12:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 12:45 PM IST
सार

केंद्र सरकार का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अगुवाई में दुबई दौरे पर है। संयुक्त अरब अमीरात की फेडरल नेशनल कांउसिल के निमंत्रण पर यह दल गया है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी दल में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Indore: MP Lalwani meeting prominent people in Dubai regarding investment in Indore from startups and other sectors, taking information about the ecosystem
लोकसभा स्पीकर के नेतृत्व में दुबई पहुंचा है दल, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले दिनों इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर को स्टार्टअप की राजधानी बनाने की बात कही थी। इसके लिए सरकार ने प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। नई स्टार्टअप पॉलिसी के साथ ही इस क्षेत्र में नए निवेश लाने की कोशिश की जा रही है। इसके चलते एक दल दुबई पहुंचा है, जिसमें इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के नेतृत्व में केंद्र सरकार का प्रतिनिधिमंडल दुबई के दौरे पर है। इस दल में इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हैं। सांसद लालवानी वहां स्टार्टअप सहित अन्य क्षेत्रों से इंदौर में निवेश को लेकर वहां के प्रमुख लोगों से संपर्क कर रहे हैं। स्टार्टअप के वहां के इकोसिस्टम की विस्तृत जानकारी लेंगे।  दुबई और भारत के बीच हाल ही में हुए फ्री ट्रेड समझौता सहित दुबई एक्सपो में भी दल जाएगा जहां भारत का सबसे बड़ा पवैलियन भी बनाया गया है। संयुक्त अरब अमीरात की फेडरल नेशनल कांउसिल के निमंत्रण पर यह दल गया है। इसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ ही सांसद सुशील कुमार मोदी, डॉ. फौजिया तहसीन खान, डॉ. एमके विष्णु प्रसाद, शंकर लालवानी, पी. रवींद्रनाथ, डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों देशों के संसदीय प्रतिनिधियों की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान भारतीय दल संयुक्त अरब अमीरात की फेडरल नेशनल कांउसिल के स्पीकर सकर गोबाश, अबूधाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई के सशस्त्र बलों के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

Indore: MP Lalwani meeting prominent people in Dubai regarding investment in Indore from startups and other sectors, taking information about the ecosystem
दल के सदस्यों ने आबुधाबी के क्राउंस प्रिंस श्री शेख मोहम्मद जायद से मुलाकात की - फोटो : सोशल मीडिया
निवेशकों से इंदौर आने का करेंगे आग्रह
सांसद शंकर लालवानी ने के अनुसार वे दुबई के स्टार्टअप एवं बिजनेस इकोसिस्टम का अध्ययन करेंगे जिससे इंदौर में निवेश बढ़ाया जा सकें। साथ ही निवेशकों से इंदौर में निवेश का आग्रह भी करेंगे।  शिष्टमंडल के सदस्य टॉलरेन्स और को-एक्जीसटेन्स मिनिस्टर शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान और विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री  शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात करेंगे। शिष्टमंडल के सदस्य आबू धाबी और दुबई में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों की यात्रा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed