{"_id":"6224989842f09c3a4f4a69d6","slug":"indore-mother-s-letter-to-the-mama-of-mp-when-the-children-trapped-in-ukraine-returned-home-wrote-you-have-fulfilled-the-duty-of-being-an-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: मप्र के \"मामा'' के नाम मां का पत्र, यूक्रेन में फंसे बच्चे घर लौटे तो लिखा-आपने मामा होने का फर्ज निभाया है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: मप्र के "मामा'' के नाम मां का पत्र, यूक्रेन में फंसे बच्चे घर लौटे तो लिखा-आपने मामा होने का फर्ज निभाया है...
Sun, 06 Mar 2022 04:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 04:48 PM IST
सार
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मप्र में मामा के नाम से पहचाना जाने लगा है। एक मां ने उन्हें पत्र लिखकर यह कहा भी है कि आपने मामा होने का फर्ज निभाया। इस मां के बच्चे यूक्रेन में फंसे थे, और सीएम की मदद से घर लौटे।
विज्ञापन
सीएम शिवराज को पत्र सौंपते हुए जिलाध्यक्ष
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मामा के रूप में ही प्रदेश में पहचाने जाते हैं। अपने भाषणों में भांजे-भांजियों का जिक्र करना भी नहीं भूलते और यही वजह है कि मामा के नाम से ही उनकी पहचान बन गई है। यह रिश्ता अब घर-घर पहुंचने लगा है और एक मां ने तो मामा को पत्र लिखकर कहा कि इस बात का अनुभव कर लिया कि आपने मामा होने का फर्ज निभाया। दरअसल जिस महिला ने यह पत्र लिखा है उसके बच्चे यूक्रेन में फंसे थे और चिंता सता रही थी। सीएम ने फोन पर आश्वस्त किया और जब बच्चे घर लौटे तो मां की ममता ने मामा के नाम पत्र लिखा।
दरअसल, मध्यप्रदेश के कई बच्चे यूक्रेन में अलग-अलग जगहों पर फंसे थे, जो अब धीरे-धीरे वतन वापसी कर रहे हैं। इनमें इंदौर जिले के भी कई बच्चे शामिल थे। इनमें से अधिकांश अपने घर पहुंच चुके हैं। इंडस सैटेलाइट में रहने वाले परिवार के दो बच्चे भी यूक्रेन में थे, जिसे लेकर उनकी मां बेहद चिंतित थी। कई बार भाजपा नेताओं से बच्चों की वापसी को लेकर बात करतीं थीं। 2 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए थे। तब भाजपा जिलाध्य़क्ष राजेश सोनकर ने इंडस सैटेलाइट निवासी शशि श्रीवास्तव से सीएम की फोन पर बात करवाई। शशि ने सीएम को बताया था कि उनके बच्चे वैशाली और ऋषभ यूक्रेन के रोमानिया में पढ़ रहे थे जो युद्ध के कारण वहीं फसे हुए हैं। मां ने बच्चों को सकुशल लाने की गुहार लगाई, जिसके बाद सीएम ने भारतीय दूतावास में भी इस बारे में बात की थी। मां को आश्वस्त किया था कि उनके बच्चे जल्द ही सकुशल लौट आएंगे। शनिवार को दोनों बच्चे भारत लौट आए।
बहन से कहना मामा करेगा बच्चों के भविष्य की चिंता
बच्चों के स्वदेश लौटने का समाचार सुन मां को राहत मिली और सीएम शिवराज सिंह को धन्यवाद देते हुए उनके नाम पत्र लिखा। जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर ने भोपाल पहुंचकर यह पत्र सीएम शिवराज को सौंपा। उन्हें याद दिलाया कि फोन पर आपने इस परिवार से बात की थी। इस पत्र में मां ने लिखा कि मामा आपका धन्यवाद। प्रदेश के लाखों युवा आपको मामा की संज्ञा देते हैं। युद्ध मे फंसे बच्चों को लाने के लिए आप और प्रधानमंत्री बेहद संवेदनशील दिखाई दिए हैं। आज इस बात का अनुभव भी कर लिया कि आपने मामा होने का फर्ज भी निभाया है। ऐसे कई परिवार हैं जिनके बच्चे अधूरी पढ़ाई छोड़कर आ रहे हैं। अभिभावकों को अब उनके भविष्य की भी चिंता सता रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष से कहा कि मेरी बहन से कहना मामा उनके बच्चों के भविष्य की चिंता भी करेगा। बच्चों के भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उसके लिए भी सरकार योजना बना रही है।