फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Mobile chatting has revealed the secrets of crime, going by stolen bike and robbing women's neck with gold chain and mangalsutra...

Indore Crime News: मोबाइल चैटिंग ने खोले राज, चोरी की बाइक से जाते और महिलाओं के गले से लूटते चेन और मंगलसूत्र

Wed, 29 Dec 2021 07:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 07:29 PM IST
सार

महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के मोबाइल से अपराध का खुलासा हुआ। दूसरे मामलों में पुलिस ने ब्राउन शुगर व गांजा जब्त किया है। 
 

विज्ञापन
Indore: Mobile chatting has revealed the secrets of crime, going by stolen bike and robbing women's neck with gold chain and mangalsutra...
पुलिस गिरफ्त में चैन स्नेचिंग के आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के मोबाइल से अपराध का खुलासा हुआ। दूसरे मामलों में पुलिस ने ब्राउन शुगर व गांजा जब्त किया है। 
विज्ञापन


दरअसल महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से सोने के लॉकेट, पैंडल, मंगलसूत्र, सोने की चेन सहित चोरी की बाइक बरामद की गई है। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चेन स्नेचिंग की वारदातों को देखते हुए टीम जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे थे। इस दौरान कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


संदेही निलेश पिता मनोहर मसफरा निवासी सिमरोल, सागर पिता राकेश गुप्ता निवासी सिमरोल इंदौर को पकड़कर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने घटना से इंकार किया लेकिन बाद में उनके मोबाइल को चेक किया तो चैटिंग में अपराध से संबंधित बातें मिली। इस पर सख्ती बरती तो आरोपियों ने अपराध कुबूल किए। आरोपियों ने बताया कि करीब तीन माह पहले भंवरकुआं क्षेत्र से एक बाइक चुराकर उससे अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में वारदात की थी। एक्टिवा से जा रही महिला के गले से चेन चुराई थी। राजेन्द्र नगर के आरोग्य धाम अस्पताल के पास से एक महिला से मंगलसूत्र व चेन स्नैचिंग की थी। जूनी इंदौर क्षेत्र से एक महिला से चेन स्नैचिंग तथा सूर्यदेव नगर क्षेत्र से एक महिला से मंगलसूत्र लूटा था। आरोपियों से लूट का माल बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपी रितेश पिता पंकज निवासी पालदा इंदौर फरार है। आरोपी निलेश तथा रितेश पहले भी थाना जूनी इंदौर में लूट के प्रकरण में वर्ष 2019 में गिरफ्तार हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राउन शुगर जब्त की, गांजे के साथ पकड़ाया आरोपी
पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से 78 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की है। इसकी कीमत करीब डेढ लाख रुपये है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलक सिटी इंदौर से दो युवकों को पकड़ा। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास 78 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। आरोपियों के नाम गौतम पिता गणपत राव लाडगे (18) और शहजाद पिता कमरुद्दीन शाह (35) है। आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग जगह लोगों को ब्राउन शुगर सप्लाय करते थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


इधर ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को नार्को हेल्पलाइन से भी मदद मिल रही है। क्राइम ब्रांच ने लुनियापुरा कब्रिस्तान के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा। इसके पास से एक किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी का नाम अशोक पिता भोलाराम खटीक है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां से लाया था और इस काम में और कौन-कौन लिप्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed