फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Leopard not found, but speculations are being made - it can happen only in the zoo, it is being expected on the basis of pugmark... the team engaged in the search

इंदौर: नहीं मिला तेंदुआ, चिड़ियाघर में ही होने की उम्मीद, पंजे के निशान के आधार पर तलाश रही टीम

Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
सार

इंदौर में चिड़ियाघर से भागे तेंदुए का पता अब तक नहीं चल सका है। वन विभाग और चिड़ियाघर प्रशासन लगातार तलाश में जुटा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है  कि तेंदुआ चिड़ियाघर में ही हो सकता है क्योंकि उसके पगमार्क नजर आए हैं।

विज्ञापन
Indore: Leopard not found, but speculations are being made - it can happen only in the zoo, it is being expected on the basis of pugmark... the team engaged in the search
तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम जाल लेकर कर रही है तलाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में पिंजरे से भागे तेंदुए का पता अब तक नहीं चल सका है। वन विभाग और चिड़ियाघर प्रशासन लगातार तलाश में जुटा हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि तेंदुआ चिड़ियाघर में ही हो सकता है क्योंकि उसके पंजे के निशान नजर आए हैं। इन निशान के आधार पर माना जा रहा है कि तेंदुआ चिड़ियाघर में ही है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन


दरअसल बुधवार रात को तेंदुआ पिंजरा तोड़कर भाग गया था। शुरुआत में तो अधिकारी नानुकुर करते रहे लेकिन बाद में माना कि घटना हुई है। बुरहानपुर के डीएफओ ने भी कहा था कि हमारी टीम रात में घायल तेंदुए को इंदौर छोड़ने गई थी। रात होने से उन्होंने लिखा-पढ़ी कर तेंदुआ लेने से मना कर दिया था। ऐसे में टीम रात में चिड़ियाघर के अंदर ही तीन कैमरों की निगरानी में पिंजरा गाड़ी खड़ी करके सो गई थी। सुबह तेंदुआ नहीं मिला और पिंजरे की जाली टूटी थी। कैमरे चेक करवाए, तो वह तीनों खराब निकले।
विज्ञापन


तेंदुआ भागने की खबर से हड़कंप मच गया। किसी को नहीं पता था कि तेंदुआ कहां गया है। शहर में भी दहशत का माहौल बना कि कहीं तेंदुआ शहर में तो नहीं घुस गया है। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को यह बात सामने आई कि तेंदुआ चिड़ियाघर में ही हो सकता है। एक कर्मचारी ने उसके गुर्राने की आवाज भी सुनी और उसके पंजे के निशान भी मिले। इसके बाद वन विभाग की टीम और चिड़ियाघर प्रशासन ने राहत की सांस ली और तेंदुए की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या तेंदुए के ही हैं पगमार्क ?
हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जो पंजे के निशान मिले हैं वे तेंदुए के ही हैं या किसी अन्य जीव के। कर्मचारी ने गुर्राने की जो आवाज सुनी है वह किसी और जीव की भी हो सकती है। ऐसे में संशय अब भी बना हुआ है। इधर, शुक्रवार रात तक खोजबीन चलती रही। हेलोजन लगाए गए और जाल भी तैयार रखा गया है। चिड़ियाघर में आमजन का प्रवेश बंद कर दिया है। खंडवा, बुरहानपुर और चिड़ियाघर की टीमें उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। तेंदुए को ढूंढने के लिए दो से तीन लोगों की टीमें बनाई गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ छोटा है। हमला करने जैसी स्थिति में नहीं है, लेकिन घायल होने के चलते किसी को अकेला देखकर वह हिंसक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed