{"_id":"6265384bb5e8985ab938dcfa","slug":"indore-ix-student-came-home-early-from-school-ate-food-and-hanged-himself-was-used-to-playing-online-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: स्कूल से जल्दी घर आ गया नौवीं का छात्र, खाना खाया और लगा ली फांसी, ऑनलाइन गेम खेलने का था आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: स्कूल से जल्दी घर आ गया नौवीं का छात्र, खाना खाया और लगा ली फांसी, ऑनलाइन गेम खेलने का था आदी
Sun, 24 Apr 2022 05:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:15 PM IST
सार
कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। छात्र स्कूल से जल्दी घर पहुंच गया था। पुलिस को पता चला है कि छात्र ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। उसके मोबाइल से ऑनलाइन गेम एप मिले हैं।
विज्ञापन
अपने पिता के साथ अनुज यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को वह स्कूल से जल्दी घर आ गया था। इसके बाद खाना खाकर सोने चला गया। बाद में फांसी लगा ली। पता चला है कि छात्र ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। उसके मोबाइल से फ्री फायर व अन्य ऑनलाइन गेम्स एप मिले हैं।
छात्र का नाम अनुज यादव (14) निवासी शुभम पैलेस कॉलोनी है। वह शास्त्री स्कूल में पढ़ता था। हर दिन स्कूल से दोपहर करीब डेढ़ बजे के लगभग घर पहुंचता था, लेकिन शनिवार को वह स्कूल से करीब 11 बजे ही घर आ गया था। इसके बाद वह कपड़े बदलकर टीवी देखने लगा। थोड़ी देर बाद खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसके पिता घर आए तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे। जब बेटे ने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने कहा कि अंदर कूलर चल रहा है। उसे आवाज नहीं आ रही होगी। इस दौरान पिता ने मोबाइल पर भी कॉल किया लेकिन घंटी बजती रही। बाद में पिता वापस दुकान पर चले गए। पुलिस का कहना है कि अनुज का बड़ा भाई अंकुश स्कूल जाने के साथ ही शाम को दुकान लगाता है। अनुज के पिता की पान की दुकान है। मां अर्चना भी काम पर जाती है। शाम को मां जब पहुंची तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो अनुज फंदे पर लटका मिला। उसके स्कूल से जल्दी आने की बात पता चली है। सोमवार को स्कूल से जानकारी निकाली जाएगी कि किन कारण से वह घर जल्दी आया था। छात्र की कक्षा के दोस्तों व आसपास रहने वाले साथियों से पूछताछ की जाएगी। यह जानकारी जरूर मिली है कि अनुज हमेशा ऑनलाइन गेम खेलता रहता था। पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है।