{"_id":"5d7c6fd98ebc3e93a170b6fb","slug":"indore-integrated-control-and-command-centre-to-go-live-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर का एकीकृत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर कल से होगा लाइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर का एकीकृत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर कल से होगा लाइव
Sat, 14 Sep 2019 10:13 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में तैयार किया गया इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) 14 सितंबर से लाइव होगा।
विज्ञापन
इंदौर मध्यप्रदेश का ऐसा पांचवां शहर है, जहां ये सुविधा मौजूद है। अब शहर में मैनहोल कवर, पानी की स्पलाई और एबुलेंस सेवा सभी पर इस प्रणाली के माध्यम से रियल टाइम में निगरानी रखी जाएगी। इन सभी को स्टडी और नियंत्रित भी किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी भोपाल की वेबसाइट के अनुसार, इस परियोजना का प्रमुख उद्देष्य शहर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं को समाहित कर एक ही स्थान पर प्लेटफार्म प्रदान करना है। इस सेंटर से परिवहन, जल, अग्नि पुलिस, मौसम विज्ञान, ई-गर्वनेंस जैसे विभिन्न विभागों से प्राप्त जानकारी का एक मंच पर समाधान और विष्लेषण किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा संपूर्ण शहर की जानकारी प्राप्त कर विष्लेषण उपरांत जानकारी को आवश्यक कार्यवाई हेतु उपयोग किया जाएगा। शहर में लगे सभी सेंसर्स जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों में लगे जीपीएस सेन्सर्स, डायल 100 वाहन की स्थिति, 108 एम्बुलेंस की स्थिति, स्मार्ट पोल एवं स्मार्ट लाईटिंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट कैमरे, पब्लिक बाईक शेयरिंग, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट, मौसम विभाग, सोलर पैनल्स, स्मार्ट मैप इत्यादि व्यवस्थाओं एवं परियोजनाओं का डाटा यहां स्टोर होगा।
विज्ञापन
इस सेंटर में पूरे शहर की व्यवस्थाएं एक ही छत के नीचे रियल टाईम में देखी जा सकेगीं। इस एकीकृत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से आपातकालीन स्थिति एवं आपदा प्रबंधन में तुरंत कार्यवाही करने में सहयोग मिलेगा। जैसे कि दुर्घटना या किसी अन्य आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष से लाइव विडियो देखकर जरूरी सेवाओं जैसे फायर बिग्रेड, डायल 100 एवं 108 एम्बुलेंस को तुरंत सूचित किया जा सकेगा।
इस माॅडल के अंतर्गत शहर का डाटा, डाटा सेंटर में स्टोर किया जाएगा जिसका समय-समय पर विष्लेषण होगा। यह डाटा एनालिसिस शहर की सेवाओं के संदर्भ में विभागीय योजना बनाने एवं उनमें परिवर्तन आदि लाने में सहायक होगा। कुल मिलाकर न केवल शहरी प्रशासन की सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा बल्कि यह गर्वनेंस के लिए हर स्थिति में नियंत्रण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसकी विशेषताएं -
- स्मार्ट सिटी के लिए जरूरत मुताबिक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर
- विश्वसनीयता एवं सुरक्षा में बढ़ोतरी
- आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का एकत्रीकरण
- एकीकृत प्रबंधन
- तेज क्रियान्वयन व आॅटो स्केलेबिलिटी
- सत्य जानकारी का एकल स्त्रोत
- शहर का इमरजेंसी और आपदा प्रबंधन प्लेटफाॅर्म
- जीआईएस आधारित विजुअलाईजेशन
- विभिन्न टेक्स्ट, वॉईस, आॅडियो, स्मार्ट सेंसर्स का कम्युनिकेशन इंटरफेस
- विडियो वाॅल
- तकनीकी सहायता टीम
- नेटवर्क तथा सुरक्षा कंपोनेंट्स
- विडियो स्टोरेज के लिए सर्वर रूम
- अलर्ट मैनेजमेंट
- मैप बेस्ड विजुअलाईजेशन।
