फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Indore Police's new way of catching miscreants, hoardings of vehicle thieves being put up in the city... those who inform will get reward

इंदौर: बदमाशों का पकड़ने का इंदौर पुलिस का नया तरीका, शहर में लगवाए जा रहे वाहन चोरों के होर्डिंग्स...सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

Wed, 09 Feb 2022 05:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 05:55 PM IST
सार

वाहन चोरों को पकड़ने के लिए इंदौर पुलिस ने नया तरीका ढूंढा है। वाहन चोरों के फोटो वाले होर्डिंग्स शहर के थानों में लगवाए जा रहे हैं, ताकि जनता भी इनको देखकर पहचान सके। सूचना देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: Indore Police's new way of catching miscreants, hoardings of vehicle thieves being put up in the city... those who inform will get reward
इस तरह लगाया है वाहन चोर का होर्डिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस यूं तो कई तरह के जतन करती है लेकिन इंदौर पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। अब वाहन चोरों के फोटो वाले होर्डिंग शहर में लगवाए जा रहे हैं, ताकि लोग इन्हें पहचान सकें। इतना ही नहीं इन्हें पहचाकर सूचना देने वालों को पुलिस इनाम भी देगी।
विज्ञापन


दरअसल, इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम में कुख्यात व वांटेड बदमाशों की जानकारी लोगों को देने के लिए पुलिस फोटो वाले बोर्ड लगा रही है। शुरुआत में कुख्यात वाहन चोरों के फोटो के साथ बोर्ड विजयनगर थाने पर लगाया गया है। विजयनगर थाना परिसर में लगे बड़े बोर्ड पर बदमाशों के फोटो लगाए गए हैं। पुलिस ने लिखा है, कुख्यात इनामी वाहन चोर। टीआई तहजीब काजी ने यह बोर्ड लगवाया है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी में कई के फुटेज मिले हैं, जिसमें बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस ने छानबीन कर पहचान की है। सभी लोग इनके चेहरे पहचान सकें और कहीं दिखे तो पुलिस को सूचना दें, इसलिए बोर्ड लगाए है। होर्डिंग्स में रवींद्र , हेमंत, ललित, कपिल, अजय, महेंद्र, सचिन, कपिल, धरम, सोनू,नितेश के फोटो लगे हैं। टीआई तहजीब काजी ने बताया कि सचिन व एक अन्य गिरफ्तार हो चुका है, अन्य की तलाश जारी है। सभी वाहन चोरों पर इनाम की घोषणा भी की गई है और जो भी व्यक्ति इन्हें पकड़वाने में मदद करेगा, इनकी सूचना देगा उन्हें पुलिस की तरफ से इनाम दिया जाएगा । पुलिस का कहना है कि चेन स्नेचर व मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के भी के इलेक्ट्रिक बोर्ड बनवाए जा रहे हैं। जिन्हें शहर के अलग अलग स्थानों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed