{"_id":"6218c122e68e7953ed796a37","slug":"indore-in-memory-of-mother-son-donated-an-amount-of-10-crores-to-khajrana-ganesh-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: मां की स्मृति में बेटे ने 10 करोड़ की राशि खजराना गणेश मंदिर में की दान, परिसर में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: मां की स्मृति में बेटे ने 10 करोड़ की राशि खजराना गणेश मंदिर में की दान, परिसर में होंगे विकास कार्य
Fri, 25 Feb 2022 05:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 05:14 PM IST
सार
खजराना गणेश मंदिर में अपनी मां की स्मृति में एक भक्त ने 10 करोड़ की राशि दान देने का लिखित प्रस्ताव प्रबंध समिति को दिया है। इस राशि से परिसर में भक्त निवास, गौशाला और प्रवचन हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर में भक्त ने 10 करोड़ की राशि की दान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में प्रवचन हॉल और दूसरे विकास कार्य कराने के लिए एक भक्त ने अपनी मां की स्मृति में 10 करोड़ की राशि दान देने की पेशकश की है। मंदिर प्रबंध समिति ने 2 फरवरी को भक्तों के सहयोग से परिसर में भक्त निवास, प्रवचन हॉल और दूसरे विकास कार्य कराने का निर्णय लिया था। प्रबंधन के फैसले पर बड़ी संख्या में भक्तों ने सहयोग करने का प्रस्ताव समिति को दिया है।
कलेक्टर और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह और मंदिर प्रशासक निगम आयुक्त प्रतिभा पाल की पहल पर खजराना गणेश के एक भक्त ने अपनी मां की स्मृति में 10 करोड़ की राशि दान देने का लिखित प्रस्ताव मंदिर प्रबंध समिति को सौंपा है। इसके अलावा एक अन्य भक्त ने 5 करोड़ की राशि दान देने की पेशकश की है।
मंदिर प्रशासक प्रतिभा पाल ने बताया कि मंदिर में विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए कई भक्त आगे आए हैं। जिन भक्तों ने 10 करोड़ और 5 करोड़ की अनुदान राशि देने की पेशकश की है, उनके और मंदिर ट्रस्ट के बीच एक एमओयू कराया जाएगा। टीएंडसी और नगर निगम से नक्शा पास कराने के बाद अगले डेढ़ साल में निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
मां की स्मृति में 10 करोड़ दान देने की पेशकश
खजराना गणेश के भक्त बल्लू छावछरिया अपनी मां स्वर्गीय सूठी बाई दौलतराम छावछरिया की स्मृति में बल्लू ने अपनी मां के नाम पर स्थापित परमार्थिक ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में प्रवचन हॉल, भक्त निवास, गौशाला और संस्कृत विद्यालय बनाकर मंदिर प्रबंध समिति को सौंपने की पेशकश की है। इसके निर्माण में 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए उन्होंने पिछले दिनों मंदिर प्रबंधन समिति को प्रस्ताव भी बनाकर दिया है।