{"_id":"61fbb7d990db194d0a115b40","slug":"indore-illegally-kept-gas-cylinders-in-the-shop-used-to-fill-gas-in-smaller-cylinders-than-domestic-cylinders-not-even-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: अवैध रूप से दुकान में रखे थे गैस सिलेंडर, घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में भरते थे गैस, लायसेंस भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: अवैध रूप से दुकान में रखे थे गैस सिलेंडर, घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में भरते थे गैस, लायसेंस भी नहीं
Thu, 03 Feb 2022 04:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 03 Feb 2022 04:39 PM IST
सार
पुलिस और खाद्य विभाग ने दुकान में दबिश देकर घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। अलग-अलग कंपनियों के सिलेंडर जब्त किए हैं। छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस रिफलिंग की जाती थी, जिसका लायसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन
दुकान पर कार्रवाई कर जब्त किए सिलेंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस-प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध रूप से भंडारण व खरीदने-बेचने के मामले में कार्रवाई की है। आबादी वाले क्षेत्र में अलग-अलग कंपनियों के गैस सिलेंडर रखे हुए थे। दो आरोपियों को गिरप्तार किया है। उनके पास से 14 नग सिलेंडर, गैस रेगुलेटर व गैस रिफलिंग मशीन जब्त की है।
पुलिस के अनुसार आजाद नगर क्षेत्र के मूसाखेड़ी मेन रोड पर स्थित गैस चूल्हा सुधारने की दुकान में घरेलू उपयोग में आने वाले गैस सिलेंडरों का भंडारण कर जनजीवन को खतरे में डालते हुए अन्य छोटे-छोटे गैस सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग को बताया और दुकान पर पहुंचे। दुकान पर दबिश देकर दुकान में उपस्थित आरोपी सनी पिता घनश्याम यादव (22) निवासी मूसाखेड़ी इंदौर एवं अभिनंदन पिता रामप्रसाद जाटव (22) निवासी मयूर नगर इंदौर को हिरासत में लिया। गोडाउन को देखा तो वहां अलग-अलग कंपनियों के 14 नग गैस सिलेंडर रखे थे। गैस रफिलिंग मशीनें भी थी जिनका लायसेंस नहीं था। आरोपियों के पास से मिले गैस सिलेंडर व अन्य सामग्री जब्त कर केस दर्ज किया।