{"_id":"5fec424dd83a3a6fc0785fa8","slug":"indore-husband-naresh-rathore-killed-his-wife-ritika-with-bike-clutch-wire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, पति ने गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, पति ने गला घोंटकर मार डाला
Wed, 30 Dec 2020 03:12 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 30 Dec 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
इंदौर: मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के इंदौर में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बाइक के क्लच वायर से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और उसे जान से मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, जिसकी खुन्नस में आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना में आरोपी के दोस्त ने भी उसका साथ दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र के बाबूलाल नगर का है। यहां एक शख्स ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। इस वारदात को उसने अपने एक दोस्त की मदद से अंजाम दिया। आजाद नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि आरोपी नरेश राठौर और उसकी पत्नी रितिका के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने दर्ज कराया था केस
बताया जा रहा है कि रितिका ने नरेश से परेशान होकर करीब दो साल पहले उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, जिससे नरेश नाराज चल रहा था। इसके चलते उसने अपने साथी विक्रम के साथ मिलकर क्लच वायर से रितिका का गला घोंट दिया।
झगड़ा हुआ तो घोंट दिया गला
जांच में सामने आया है कि केस दर्ज होने के बाद रितिका अपने मायके चली गई। हालांकि, कुछ समय पहले समझौता होने पर वह अपने पति के साथ रहने को राजी हो गई थी। इसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ तो नरेश ने इस वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस आरोपी पति और उसके दोस्त से पूछताछ कर रही है।
