{"_id":"61ed00687fbbe967b10bc374","slug":"indore-growing-concern-with-corona-3372-new-patients-found-in-last-24-hours-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Corona Update: कोरोना के साथ बढ़ रही चिंता, बीते 24 घंटे में मिले 3372 नए मरीज, दो की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Corona Update: कोरोना के साथ बढ़ रही चिंता, बीते 24 घंटे में मिले 3372 नए मरीज, दो की हुई मौत
Sun, 23 Jan 2022 12:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:44 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण की गति बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 3372 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दो मरीजों की मौत हुई है। उपचाररत मरीजों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच चुकी है। संक्रमण दर भी 27 फीसदी के पार हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की गति बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 3372 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दो मरीजों की मौत हुई है। उपचाररत मरीजों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच चुकी है। संक्रमण दर भी 27 फीसदी के पार हो गई है।
दरअसल बीते कुछ दिनों से तीन हजार से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार रात को जारी बुलेटिन में भी 3372 नए संक्रमित मरीज मिले। 12,466 सैंपलों की जांच में ये मरीज मिले हैं। दो मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें भी कोरोना के साथ दूसरी बीमारियां थीं। कुल मौतों का आंकड़ा 1405 तक पहुंच गया है। इसमें भी 12 लोगों की मौत बीते एक माह में हुई है। हालांकि दूसरी लहर जैसे भयावह हालात नहीं है और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या अब भी न के बराबर है। घरों में ही आइसोलेट करके उपचार हो रहा है, लेकिन मौजूदा स्थिति देखकर आगे की भयावहता की आशंका जताई जा रही है।
लोगों में नहीं आ रही जागरूकता
स्थित चिंताजनक है लेकिन लोग अभी भी जागरूक नहीं हो रहे हैं। शहर में मास्क को लेकर सख्ती की बातें हो रही है लेकिन सख्ती नजर नहीं आ रही। सोशल डिस्टेंसिंग भी नजर नहीं आ रही है। यह बात भी सामने आ रही है कि जो लोग संक्रमित है लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं वे भी आइसोलेशन में रहने के बजाय शहर में घूम रहे हैं। इस कारण भी संक्रमण बढ़ रहा है।