फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Gambling was playing on the roof of the house of former councilor's sister, 19 arrested, more than one lakh rupees confiscated

इंदौर: पूर्व पार्षद की बहन के मकान की छत पर खेल रहे थे जुआ, 19 गिरफ्तार, एक लाख से ज्यादा रुपये जब्त

Thu, 24 Mar 2022 04:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 04:19 PM IST
सार

पूर्व पार्षद की बहन के मकान की छत पर जुआ खेलते 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले भी इसी मकान से जुआरी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों के पास से एक लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त की गई है। 

विज्ञापन
Indore: Gambling was playing on the roof of the house of former councilor's sister, 19 arrested, more than one lakh rupees confiscated
आरोपियों के पास से जब्त ताश की गड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मकान की छत पर जुआ खेलने वाले 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई है। जिस मकान की छत पर आरोपी जुआ खेल रहे थे वह पूर्व पार्षद की बहन का है और पहले भी यहां से आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमआईजी क्षेत्र के जगजीवनराम नगर गली नंबर दो मकान नं 47 में इकबाल राणा नाम का व्यक्ति जुआ संचालित कर रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच व एमआईजी थाना पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। मकान पर दबिश दी तो मकान की तीसरी मंजिल की छत पर 19 लोग जुआ खेलते मिले। इनके नाम इकबाल राणा निवासी जूना पीठा, फखरुद्दीन हुसैन निवासी पिंजारा बाखल, अशोक वर्मा निवासी मेघदूत नगर, साजन सुनेरे निवासी रुस्तम का बगीचा, महेश देवली निवासी पाटनीपुरा, गुड्डू नायक निवासी न्यू गौरीनगर, रितेश नागर निवासी छोटी भमोरी, सोहन सेजवार निवासी दूधिया, हर्षित अहिरवार निवासी सुखलिया, शुभम सुनेरे निवासी रविदास नगर, राजेश शर्मा निवासी सुखलिया, मो.असलम निवासी जूना पीठा, रितेश निवासी नेहरू नगर, सोनू उर्फ शहनवाज निवासी गीता नगर, जितेंद्र जाटव निवासी मूसाखेड़ी, राजकुमार निवासी देवास नाका फिनिक्स टाउनशिप, राधेश्याम निवासी गोमा की फेल, दीपक रघुवंशी निवासी गरीब नवाज कॉलोनी बांगड़दा, संजय कश्यप निवासी पाटनीपुरा है। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक लाख 36 हजार 210 रुपये, ताश की गड्डी व करीब 19 मोबाइल जब्त किए। जिस मकान से जुआ पकड़ा गया, वह पूर्व पार्षद रूपेश देवलिया की बहन मुन्नीबाई का है। पूर्व में भी यहां से जुआ पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed