फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Four-day film festival from March 24, 55 films will be screened, films from France and Russia will also be shown along with India

इंदौर: चार दिनी फिल्म महोत्सव 24 मार्च से, 55 फिल्में होंगी प्रदर्शित, फ्रांस व रूस की फिल्में भी दिखाई जाएंगी

Mon, 14 Mar 2022 06:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 06:39 PM IST
सार

इंदौर में 24 मार्च से चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा। इसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की करीब 55 फिल्में दिखाई जाएंगी। भारत के साथ ही रूस व फ्रांस की फिल्में भी दिखाई जाएंगी। फिल्मों के साथ ही उनके निर्माण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Indore: Four-day film festival from March 24, 55 films will be screened, films from France and Russia will also be shown along with India
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में 24 मार्च से फिल्म महोत्सव आरंभ हो रहा है। यह चार दिनों तक चलेगा। इसमे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्में दिखाई जाएंगी। करीब 55 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। खास बात यह रहेगी कि फिल्मों के साथ ही उनको बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताकर जानकारी साझा की जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, चार दिनी फिल्म महोत्सव में भारत के साथ ही रूस और फ्रांस की फिल्में भी शामिल होंगी। शॉर्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इस आयोजन में ख्यात लेखक वैभव विशाल, निर्देशक राहुल रवेल, राज शांडिल्य, गीतकार स्वानंद किरकिरे, अभिनेत्री मानिनी मिश्रा, लता सबरवाल, अभिनेता विपिन शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे और फिल्मों में रुचि रखने वालों से चर्चा भी करेंगे। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे इस पांचवें फिल्म महोत्सव के पोस्टर का विमोचन सोमवार को अभिनेता सिद्धार्थ निगम और सुरभि मेहरा ने किया। संस्थान के निदेशक हिमांशु जैन, सीओओ डॉ. अनिल बाजपेयी, डॉ. हर्षवर्धन हल्वे ने बताया कि आयोजन में 22 उन शॉर्ट फिल्मों को दिखाया जाएगा जिनका निर्माण संस्था द्वारा आयोजित स्पर्धा के तहत हुआ है। संस्थान द्वारा दी गई थीम पर बनी शॉर्ट फिल्मों में से चुनिंदा 22 फिल्में यहां प्रदर्शित होंगी। सर्वश्रेष्ठ फिल्म को पुरस्कृत भी किया जाएगा। फिल्म ड्रीम गर्ल के निर्माण से जुड़ी जानकारी फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य देंगे। 
विज्ञापन


पर्दे के पीछे के असल नायक रहेगी थीम
इस फिल्म महोत्सव में शौकिया और व्यावसायिक श्रेणी में पद्मश्री एनएन जैन लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को दी गई थीम पर दस मिनट की अवधि की फिल्म का निर्माण करना होगा। अब तक कई छात्रों और फिल्म निर्माताओं ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां जमा की हैं। फिल्म फेस्टिवल के दौरान सिनेमा, मास्टर क्लास, म्यूजिकल प्ले और कंसर्ट में ड्राइव होगी। इसके अलावा, रेडियो जॉकी फिल्म शैली से संबंधित विषयों पर फिल्म कलाकारों के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में इस बार की थीम पर्दे के पीछे के असल नायक रखी गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को यह बताया जाएगा कि फिल्म की सफलता केवल पर्दे पर नजर आने वाले कलकारों पर ही निर्भर नहीं रहती बल्कि पर्दे के पीछे कार्य कर रहे नायकों का भी अहम स्थान होता है। इच्छुक लोगों को आयोजन में शामिल होने के लिए पंजीयन करवाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed