इंदौर: पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन बीमार, निधन की अफवाहों पर जताई नाराजगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर भी अफवाहों का दौर चला। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट करके डिलीट किया। वहीं, सुमित्रा महाजन के छोटे बेटे मंदार महाजन ने बताया कि मेरी मां पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबर पूरी तरीके से गलत है।
सुमित्रा महाजन ने जाहिर की नाराजगी
निधन की खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि आखिर न्यूज चैनल इंदौर प्रशासन से पूछे बगैर कैसे मेरे कथित निधन की खबर चला सकते हैं? मेरे भतीजे ने ट्वीट पर शशि थरूर की बात का खंडन किया लेकिन ऐसा लिखने की जल्दी क्या थी?
थरूर ने सुमित्रा महाजन के निधन की खबर ट्वीट की, उनके स्वस्थ होने की खबर मिलने पर ट्वीट हटाया
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का निधन हो जाने की बात कही, लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा महाजन के स्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद थरूर ने अपना ट्वीट हटा दिया। थरूर ने बाद में कहा कि महाजन के स्वस्थ होने की जानकारी मिलने से उन्हें राहत मिली है।
उन्होंने ट्वीट किया, अगर ऐसा है तो मुझे राहत है। मुझे यह जानकारी वहां से मिली जिसे मैं भरोसेमंद सूत्र समझता था। इसे वापस लेते हुए खुश हूं और इस बात से दुखी हूं कि कोई ऐसी खबर देगा।
खबर को गलत करार दिया
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निधन की खबर को सरासर गलत करार देते हुए उनके एक स्थानीय सहयोगी ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि 78 वर्षीय भाजपा नेता एक स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
इस बीच, सुमित्रा महाजन के एक अन्य स्थानीय सहयोगी रामस्वरूप मूंदड़ा ने उनसे बृहस्पतिवार देर रात फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
इस ऑडियो में महाजन अपने निधन की गलत खबर फैलने पर नाराजगी जताते हुए कहती सुनाई पड़ रही हैं, क्या लोगों को इंदौर के प्रशासन से पुष्टि किए बिना मेरे बारे में ऐसी खबर प्रसारित करनी चाहिए? भाजपा नेता ने इस ऑडियो में कहा कि उनके निधन की गलत खबर से चिंतित रिश्तेदारों ने उन्हें फोन करना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से भी उनके निधन की खबर का खंडन जारी होना चाहिए।
