फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Five visitors who had come for cancer treatment also lost their lives in the flames news in hindi

Indore Fire Tragedy: कैंसर से जंग लड़ने आए थे, आग की लपटों ने ले ली जान; रूह कंपा देने वाली ये घटना

Wed, 18 Mar 2026 09:25 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 18 Mar 2026 09:25 AM IST
सार

Indore Fire News: मनोज की पत्नी का भाई कैंसर के इलाज के लिए अपने परिवार के साथ यहां ठहरा हुआ था। इस दुखद हादसे में उन्हीं के परिवार के पांच मेहमानों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: Five visitors who had come for cancer treatment also lost their lives in the flames news in hindi
इंदौर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को पड़ोसियों की मदद से बचा लिया गया। हादसे के समय घर में परिवार के 6 सदस्य और 6 मेहमान मौजूद थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक मनोज की पत्नी का भाई अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में यहां ठहरा हुआ था। वह कैंसर से पीड़ित था। इस हादसे में 6 मेहमानों की भी मौत हो गई, जबकि मनोज की पत्नी और तीन बच्चे सुरक्षित बच निकले।

विज्ञापन


पढ़ें: इंदौर आग हादसा: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग बनी मौत का कारण, पास रखे सिलिंडर भी फटे; एक चिंगारी ने ली छह की जान

विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि आग लगने की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और उसके पास पर्याप्त संसाधन भी नहीं थे। उनका कहना है कि समय पर राहत मिलती तो जानें बचाई जा सकती थीं।

बताया गया कि सुरक्षा कारणों से घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था, जिससे आग लगने के बाद अंदर फंसे लोगों तक तुरंत मदद नहीं पहुंच पाई। इसी दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आग और तेजी से फैल गई और ये भयावह हादसा हो गया। 

कैलाश विजयवर्गीय ने जताया दुख
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- बहुत दुखद घटना है। अलार्मिंग भी है, क्योंकि ईवी का युग है। इसकी चार्जिंग में आग लगी है। पूरा समाज ईवी की तरफ जा रहा है। पुलिस कमिश्नर से कहा है कि इसके लिए एक्सपर्ट की कमेटी बनाएं, ताकि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो। इसकी पूरी जानकारी लेकर इसकी एसओपी बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed