फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: First made a physical relationship with a woman, then strangled her with a thread worn on her body, she was not recognized, so her face was crushed by bricks and stones..

इंदौर: पहले महिला से बनाए शारीरिक संबंध फिर शरीर पर पहने जनेऊ से घोंट दिया गला, पहचान न हो इसलिए ईंट-पत्थर से कुचला चेहरा

Thu, 16 Dec 2021 03:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 03:38 PM IST
सार

मकान मालिक ने पहले तो महिला से शारीरिक संबंध बनाए, इसके बाद अपने बदन पर पहने जनेऊ से गला घोंटकर उसे मार डाला। फिर चेहरा पत्थरों से कुचल दिया, ताकि शिनाख्त न हो सके। हत्या करने का कारण इतना ही कि महिला शादी का दबाव बना रही थी। 

विज्ञापन
Indore: First made a physical relationship with a woman, then strangled her with a thread worn on her body, she was not recognized, so her face was crushed by bricks and stones..
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिचौली हप्सी रोड स्थित खेत में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मकान मालिक ने पहले तो महिला से शारीरिक संबंध बनाए इसके बाद अपने बदन पर पहने जनेऊ से गला घोंटकर उसे मार डाला। चेहरा पहचान में न आए इसलिए ईंट पत्थरों से कुचल दिया। महिला शादी का दबाव बना रही थी। समाज में बदनामी न हो इसलिए मकान मालिक ने हत्या कर दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को कनाड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि बिचौली हप्सी रोड पर मेहता के खेत में एक महिला की खून से सनी लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। महिला की शिनाख्त भगवतीबाई पति आशाराम मेवाड़े (44) निवासी ग्राम तलवाड़ा तहसील अंजड़ जिला बड़वानी के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत होना बताया। घटना की गंभीरता को देख पुलिस उपायुक्त जोन 1 एवं 2 आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त खजराना जयंत सिंह राठौर ने थाना प्रभारी कनाड़िया की टीम बनाई और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पहले हुआ बेटे पर शक, बाद में मकान मालिक तक पहुंची पुलिस
शुरुआती जांच में पुलिस को मृतका के इंदौर आने की जानकारी मिली। पुलिस ने जानकारी जुटाई कि दो माह पहले मृतका अपने गांव से इंदौर के मूसाखेड़ी में आई थी। उसके दोनों बेटों को इस बात की खबर नहीं थी। गांव में भी मृतका अपने बेटों से अलग किराये के घर में रहती थी। दोनों बेटों ने महीनों से अपनी मां की खोज खबर नहीं ली, इस पर पुलिस को इंदौर में रहने वाले पुत्र पंकज पर शंका हुई, लेकिन उसके पास से ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस ने अलग एंगल से जांच की और मूसाखेड़ी इलाके में मृतका के रहने के स्थान पर पता किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि घटना दिनांक से दो तीन दिन पहले महिला मंदिर में रुकी थी और एक दिन पहले मूसाखेड़ी चौराहे के पास किराए का मकान लिया था।  यहां से पुलिस को सुराग मिला और मूसाखेड़ी चौराहे की ओर जाने वाले प्रत्येक रास्ते के सीसीटीवी फुटेज तलाशे। इसमें पता चला कि महिला मूसाखेड़ी चौराहे के पास मनीष ढाबे वाली गली के पास तक सामान लेकर जा रही है। जब वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे तो मकान मालिक दिनेश मिश्रा के पास पुलिस पहुंची। उसने पुलिस से सीसीटीवी कैमरे खराब होने का बहाना बनाया।

पुलिस ने आसपास के कैमरों को चेक किया तो पाया कि घटना वाले दिन करीब छह घंटे पहले देर रात एक बजे दिनेश मिश्रा अपने मकान से एक महिला को बाजुओं में उठाकर कार में रख रहा था। कुछ सामान भी कार में रखा। कार के जाने के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि कार कनाड़िया क्षेत्र में गई थी। जिस पर दिनेश मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कुबूल कर लिया। 


महिला बना रही थी शादी का दबाव
आरोपी का पूरा नाम दिनेश पिता हरिप्रसाद मिश्रा (40) निवासी मूसाखेड़ी इंदौर, स्थायी पता ग्राम खमोरा थाना अंतर्रा उत्तर प्रदेश है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके मृतका भगवती बाई से शारीरिक संबंध थे। मूसाखेड़ी में ही उसकी महिला से मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी। इसी बीच शारीरिक संबंध बन गए।


घटना के एक दिन पहले भगवती बाई उसके मकान का कमरा किराये से लेने आई थी। एक दिन वह वहीं रुकी। उसी समय उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। बाद में महिला शादी का दबाव बनाने लगी। इससे वह डर गया क्योंकि समाज-परिवार में इज्जत खराब हो जाती। महिला को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद रात में अपने शरीर पहने जनेऊ से महिला का गला घोंट दिया। अपनी कार से उसे ले गया और बिचौली हप्सी के पास खेत में फेंक दिया। महिला की गृहस्थी का सामान भी साथ ले गया था। ईंट और पत्थरों से चेहरा कुचल दिया ताकि पहचान न हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed