फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Family devastated in 32 days after being hit by Corona only widow daughter in law left in the house

दर्दनाक: कोरोना की चपेट में आने से 32 दिन में उजड़ गया परिवार, घर में बची सिर्फ विधवा बहू

Mon, 17 May 2021 12:23 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 17 May 2021 12:23 PM IST
सार

इंदौर के इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली अवनी जैन का पूरा परिवार मात्र 32 दिनों में उजड़ गया। कोविड-19 से पहले सास प्रियंका जैन, फिर उनके ससुर उमेश जैन और फिर उनके पति अमन जैन भी दुनिया को अलविदा कह दिए। पूरे परिवार में अब सिर्फ अवनी ही बची हैं।

विज्ञापन
Indore Family devastated in 32 days after being hit by Corona only widow daughter in law left in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना काल में कोई ऐसा शहर व गांव नहीं है, जहां अर्थियां न उठ रही हों। मध्यप्रदेश के इंदौर में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। यहां कोरोना से संक्रमित होने के 32 दिनों के भीतर चार लोगों के परिवार में से तीन की मौत हो गई। यह हंसता-खेलता परिवार सास-ससुर और बेटा-बहू का था, जिसमें बहू को छोड़कर सभी सदस्यों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।  

विज्ञापन


अवनी जैन की शादी 1 महीने पहले ही हुई थी
इंदौर के इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली अवनी जैन की शादी 11 महीने पहले ही अमन जैन से हुई थी। परिवार में अवनी और अमन के अलावा सास प्रियंका जैन और ससुर उमेश जैन थे। पिछले माह परिवार के दो सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके कुछ दिन बाद प्रियंका जैन कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन वह बच न सकीं। प्रियंका जैन के निधन के कुछ दिन बाद पहले उमेश जैन और फिर अमन जैन की भी तबीयत खराब हुई और बारी-बारी से दोनों ने दुनिया को अलविदा  कह दिया। अब पूरे परिवार में केवल बहू अवनी जैन बची हैं। 
विज्ञापन


अमन जैन निजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार थे जबकि उनकी मां डॉ. प्रियंका जैन शहर की प्रमुख शिक्षाविदों में शामिल थीं। वह उज्जैन और जबलपुर यूनिवर्सिटी में कार्यपरिषद की सदस्य होने के अलावा एक अच्छी पायलट भी थीं। उमेश जैन इंदौर की ही एक प्रमुख एडवरटाइजिंग एजेंसी से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 7 हजार से अधिक नए कोरोना के मरीज मिले
मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 7,106 नए मरीज मिले हैं। करीब 12,345 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर आज 86.10 प्रतिशत रही। मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ही आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद ग्वालियर-मुरैना-चंबल संभागों में जनता कर्फ्यू को 30 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी। वहीं, इंदौर में भी जनता कर्फ्यू को 30 मई तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed