{"_id":"622d8b7e53874419315359f7","slug":"indore-direct-flight-starts-from-indore-to-gondia-in-maharashtra-cm-said-i-am-the-youth-of-gondia-congratulations-from-gondia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए इंदौर से सीधी उड़ान शुरू, सीएम बोले- मैं गोंदिया का जंवाई हूं, गोंदिया की ओर से बधाई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए इंदौर से सीधी उड़ान शुरू, सीएम बोले- मैं गोंदिया का जंवाई हूं, गोंदिया की ओर से बधाई...
Sun, 13 Mar 2022 11:43 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:43 AM IST
सार
इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू हुई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली इसका शुभारंभ किया और कहा कि मैं महाराष्ट्र के गोंदिया का जंवाई हूं, गोंदिया की ओर से भी बधाई।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार को इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली इसका शुभारंभ किया। सुबह 9 बजे यह फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट से उड़ी।
विमानतल प्रबंधन के अनुसार फ्लाइट के शेड्यूल के अनुसार यह फ्लाइट रोज सुबह 10.20 बजे गोंदिया के लिए रवाना होगी। रविवार को पहला दिन होने के कारण फ्लाइट सुबह 9 बजे निकली। सोमवार से विमान तय समय से ही चलेगा। इधर रविवार को फ्लाइट के शुभारंभ के अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के गोंदिया का जवाई हूं। आज गोंदिया की ओर से भी बधाई देता हूं। मेरे लिए यह उड़ान खास है। इंदौर से हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू होनी चाहिए। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार सुबह इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद उड़ान का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए कही। विमानन कंपनी अधिकारियों के अनुसार हम इस उड़ान को इंदौर से गोंदिया ले जाएंगे। वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट के रूप में यात्री हैदराबाद भी जा सकते हैं। इसके बाद कंपनी अहमदाबाद, जबलपुर और रायपुर के लिए अपनी उड़ान सुविधा शुरू कर सकती है। इससे पहले कंपनी इंदौर से अहमदाबाद के बीच में अपनी उड़ान संचालित कर चुकी है लेकिन कोरोना काल में उड़ान को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर उड़ानें शुरू होने से कंपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। रविवार को पहले दिन इस 72 सीटर विमान में 71 यात्री रवाना हुए हैं। यह शुरुआत के हिसाब से अच्छी संख्या बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस माह इंदौर से कुछ और उड़ानें भी शुरू होंगी। इंडिगो भी अपनी जम्मू उड़ान को शुरू करने जा रही है। इससे यात्री जम्मू में डेढ़ घंटे रुक कर श्रीनगर जा सकेंगे।