{"_id":"625a58daddeb550aec54fe12","slug":"indore-delivery-boy-of-swiggy-thrashed-at-56-dukan-in-indore-cctv-footage-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: 56 दुकान पर स्विगी के डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा, गाड़ी निकालने की बात पर हुई था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: 56 दुकान पर स्विगी के डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा, गाड़ी निकालने की बात पर हुई था विवाद
Sat, 16 Apr 2022 12:07 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:07 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्विगी कंपनी के डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा गया। उसका पैर फ्रेक्चर हो गया है। साथ ही उसे 8 टांके भी आए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है।
विज्ञापन
इंदौर में स्विगी के डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे भीड़भरे स्थानों में से एक 56 दुकान पर स्विगी के डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट से डिलीवरी बॉय का पैर फ्रेक्चर हो गया है। उसे 8 टांके भी लगे हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है।
विज्ञापन
घटना गुरुवार शाम की है। डिलीवरी बॉय दीपक अग्रवाल बाइक पर बैठा होटल से पार्सल लेने का इंतजार कर रहा था। फूड डिलीवरी बॉय ने बाइक निकालने का अनुरोध किया था। इस पर वहां मौजूद दो युवकों से उसका विवाद हो गया। दोनों नशे में थे। उन्होंने बुरी तरह मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।
तुकोगंज पुलिस थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को पकड़ा है। एक का नाम हेमंत उर्फ हेमू और दूसरे का नाम समर उर्फ समी है। दीपक सागर गैरे रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा था। वहीं पर दोनों युवक खड़े थे। दीपक ने उनसे कहा कि आप हट जाइए, बाइक निकालना है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
इंदौर: 56 दुकान पर स्विगी के डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। #Indore #MadhyaPradesh #MPNews #Swiggy #ViralVideos https://t.co/s2Z1VfvzZC pic.twitter.com/uEbHRAhWqG
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 16, 2022विज्ञापन