फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore:  Covid control room to monitor home isolated patients

इंदौर में कोविड कंट्रोल रूम : बढ़ते संक्रमण को रोकने की कवायद, आइसोलेट मरीजों पर रखी जाएगी 24 घंटे नजर

Wed, 24 Mar 2021 04:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Mar 2021 04:58 PM IST
सार

मप्र में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 2240 हो गई है। वहीं पूरे प्रदेश में 8592 सक्रिय केस हैं। 
 

विज्ञापन
Indore:  Covid control room to monitor home isolated patients
corona in Indore - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश व खासकर इंदौर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस पर नियंत्रण के नए तरीके खोजे जा रहे हैं। इसी दृष्टि से इंदौर में कोविड कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह आइसोलेट व क्वारंटीन किए गए कोरोना मरीजों पर 24 घंटे निगरानी रखेगा। दरअसल संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन के दौरान यहां-वहां आता-जाता रहा तो वह अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है, इसलिए उस पर नियंत्रण व निगरानी जरूरी है। 

विज्ञापन

इंदौर में अधिकांश मरीज होम क्वारंटीन
इंदौर में अभी 2240 सक्रिय केस हैं। इनमें से अधिकांश होम क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके लिए हेल्पलाइन नंबर 1075 जारी किया है। इस पर और सार्थक एप के जरिए होम क्वारंटीन मरीज आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से मदद ले सकते हैं। कंट्रोल रूम में 100 से ज्यादा लोगों का स्टाफ तैनात किया गया है।  बीते 24 घंटे में इंदौर में 477 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 65373 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 62,186 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन

मप्र में 917 नए मरीज मिले
गुरुवार को मप्र में कोरोना के 917 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में बीते एक सप्ताह में 1778 नए केस मिले हैं। इसके अलावा भोपाल में 1170, जबलपुर में 358, ग्वालियर में 185 और उज्जैन में 187 केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल कर सकेंगे मरीज
होम आइसोलेट किए गए मरीजों की मदद व निगरानी के लिए इंदौर के स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे चलने वाला कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाया है। शहर में अब तक कोरोना से 947 मौतें हो चुकी हैं। होम आइसोलेट किए गए मरीज कोविड कंट्रोल रूम पर कॉल कर मदद मांग सकेंगे। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित डोंगरे ने बताया कि इससे मरीजों की हालत पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी। 

विदेश से लौटे लोगों पर भी नजर
डॉ. डोंगरे ने बताया कि विदेशों से लौटे लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। उन पर भी कोरोना गाइड लाइन के अनुसार वीडियो कॉल के जरिए नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed