फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Couple Raja Sonam Case: Raja Raghuvanshi Murder Evidence Police Investigation Sonam Arrested

Raja Murder Case: कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? डीसीपी बोले- हर सुराग था संकेत

Mon, 09 Jun 2025 12:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

Raja Murder Case : इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय के शिलांग गए थे और 23 मई से दोनों लापता थे। 
 

विज्ञापन
Indore Couple Raja Sonam Case: Raja Raghuvanshi Murder Evidence Police Investigation Sonam Arrested
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Indore Couple Case: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए राजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई से लापता थे। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के शिलांग स्थित ओसरा हिल्स की गहरी खाई से मिला था। शव मिलने के बाद से ही पत्नी सोनम रघुवंशी लापता थी, जिससे मामले को लेकर कई संदेह गहराते गए।
विज्ञापन


गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में ली गई सोनम
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोनम को गाजीपुर के नंदबाग इलाके के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया है। देर रात पुलिस को सोनम की लोकेशन की सूचना मिली थी। सोनम ने अपने भाई को फोन किया था, जिससे पुलिस को उसका सुराग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sonam Raghuwanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा




इंदौर पुलिस और मेघालय पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
शिलांग और इंदौर पुलिस के बीच 36 घंटे तक चला ज्वाइंट ऑपरेशन सफल रहा। इस दौरान विशाल चौहान, राज कुशवाहा और आकाश राजपूत नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अन्य आरोपी विक्की रघुवंशी अभी भी फरार है।

सोहरा थाने में दर्ज है केस
राजा रघुवंशी की हत्या का केस मेघालय के सोहरा थाने में दर्ज किया गया है। मामले में मध्य प्रदेश के डीजीपी और मेघालय के डीजीपी लगातार संपर्क में थे। अब शिलांग पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है, जहां वह सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ करेगी। इस बीच, सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने दावा किया है कि उनकी बेटी बेगुनाह है और उसे फंसाया जा रहा है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed